Move to Jagran APP

टिकट की दौड़ में साधना ने सपा को साधा

वाराणसी : महापौर पद पर भाजपा, कांग्रेस व बसपा के बाद सपा ने भी पत्ता खोल दिया। प्रधानमंत्री नर

By JagranEdited By: Published: Tue, 07 Nov 2017 02:11 AM (IST)Updated: Tue, 07 Nov 2017 02:11 AM (IST)
टिकट की दौड़ में साधना ने सपा को साधा
टिकट की दौड़ में साधना ने सपा को साधा

वाराणसी : महापौर पद पर भाजपा, कांग्रेस व बसपा के बाद सपा ने भी पत्ता खोल दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र में पत्ता खोलते हुए सपा ने भी वैश्य समाज से जुड़ी साधना गुप्ता को उम्मीदवार बनाया है। इसकी घोषणा महानगर अध्यक्ष राजकुमार जायसवाल ने सोमवार को की। उन्होंने बताया कि पार्टी ने प्रदेश सचिव संजय गुप्त की पत्‍‌नी साधना गुप्ता को महापौर का टिकट दिया है। संजय पूर्व में समाजवादी व्यापार सभा के प्रदेश महासचिव रह चुके हैं।

loksabha election banner

चर्चा में रहे कई नाम : महापौर पद के प्रत्याशी की दौड़ में सपा से कई नाम चर्चा में रहे। इसमें पार्टी के महानगर अध्यक्ष राजकुमार जायसवाल की पत्‍‌नी भी थीं। बाद में पूर्व महानगर अध्यक्ष स्व. मुरारी यादव की पत्‍‌नी किरन यादव, प्रदेश सचिव शमीम रुख्साना शहनवाज व लोहिया वाहिनी के महानगर अध्यक्ष दीपचंद्र गुप्ता की पत्‍‌नी रूपा गुप्ता समेत एक दर्जन नाम और शामिल हो गए। हालांकि लंबे मंथन के बाद पार्टी नेतृत्व ने साधना गुप्ता के नाम पर मुहर लगा दी।

इंटरमीडिएट तक शिक्षा प्राप्त साधना

को समाजसेवा का लंबा अनुभव है। पति के सियासी कार्यो में भी हमसफर बनने के लिए वह वर्ष 2008 में जुड़ गईं। कोल्हुआ विनायका निवासी साधना गुप्ता जरूरतमंदों के लिए सामाजिक, शैक्षणिक व आर्थिक मदद को हमेशा तत्पर रही हैं। जायसवाल महिला सभा, विकल्प सामाजिक संस्था व इनरव्हील क्लब उदया के विभिन्न पदों की जिम्मेदारी भी संभालती रही हैं। हालांकि समाजवादी पार्टी से साधना का नाम महापौर प्रत्याशी के लिए घोषित होने के साथ ही उन नेताओं में मायूसी दिखी जो अपने परिवार की किसी महिला को चुनाव मैदान लड़ाने की जोर-आजमाइश में लगे थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.