वाराणसी में बीज भंडार से मिले कोदो के बीज से बनाई रोटी, खाने के बाद पांच लोगों की तबीयत बिगड़ी
वाराणसी के खिल्लूपुर गांव में कोदो के बीज से बनी रोटी खाने से एक ही परिवार के पांच सदस्य बीमार ...और पढ़ें

वाराणसी में कोदो के बीज की रोटी खाने से पांच लोग बीमार, कीटनाशक होने का अंदेशा।
HighLights
खिल्लूपुर गांव में कोदो के बीज की रोटी खाने से पांच बीमार।
बीज पर कीटनाशक दवा लगी होने की आशंका जताई गई।
बीमार सदस्यों को जंसा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
जागरण संवाददाता, वाराणसी (सेवापुरी)। जंसा थाना क्षेत्र के खिल्लूपुर गांव में रविवार की शाम कोदो के बीज से बनी रोटी खाने के बाद एक ही परिवार के पांच सदस्यों की अचानक तबीयत बिगड़ गई। घटना के बाद परिजनों में अफरा-तफरी मच गई।
आनन-फानन सभी को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है।मिली जानकारी के अनुसार, खिल्लूपुर निवासी उमाशंकर पटेल ने सेवापुरी बहुउद्देशीय केंद्र से खेत में बुवाई के लिए कोदो का बीज लिया था।
बताया जा रहा है कि बीज पर कीटनाशक दवा लगी हुई थी। बुवाई नहीं होने के कारण परिवार ने कथित तौर पर उसी बीज की पिसाई कर आटा तैयार कर लिया। इसके बाद रविवार की देर शाम इसी आटे से बनी रोटी परिवार के सदस्यों ने खा ली बताया गया कि भोजन करने के कुछ ही घंटों बाद उमाशंकर पटेल समेत परिवार के पांच सदस्यों की तबीयत अचानक बिगड़ने लगी।
इसके बाद उमाशंकर के पुत्र नागेंद्र पटेल ने फोन कर पड़ोसियों को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही पड़ोसी मौके पर पहुंचे और सभी को तत्काल शांति क्लिनिक जंसा अस्पताल में भर्ती कराया,जहां उनका उपचार जारी है।वहीं,इस संबंध में चिकित्सा प्रभारी सेवापुरी देवदत्त ने बताया कि घटना की जानकारी उनके संज्ञान में नहीं है। संभवतः मरीजों का उपचार शांति क्लिनिक में चल रहा होगा।
