विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नमो घाट को गुटखा मुक्त बनाने की अपील, स्वच्छ काशी-स्वस्थ काशी का चला अभियान

Published: Wed, 12 Aug 2026 10:05 PM (IST)

रोटरी क्लब ब्लड एंड आर्गन डोनर्स वाराणसी ने अपने स्थापना दिवस पर नमो घाट को गुटखा, पान मसाला और तंबाकू मुक्त बनाने के लिए जागरूकता अभियान चलाया।

News Article Hero Image

HighLights

  1. रोटरी क्लब ने नमो घाट पर जागरूकता अभियान चलाया।

  2. नमो घाट को गुटखा, तंबाकू मुक्त बनाने की अपील।

  3. स्वच्छ, स्वस्थ और नशामुक्त समाज का संकल्प लिया।

जागरण संवाददाता, वाराणसी। रोटरी क्लब ब्लड एंड आर्गन डोनर्स वाराणसी ने अपने प्रथम स्थापना एवं चार्टर दिवस के अवसर पर नमो घाट को गुटखा, पान मसाला, तंबाकू, बीड़ी और सिगरेट मुक्त क्षेत्र बनाने के लिए जन-जागरूकता अभियान चलाया।

चार्टर अध्यक्ष राजेश कुमार गुप्ता ने कहा कि नमो घाट काशी की आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और आधुनिक पहचान का महत्वपूर्ण केंद्र है। सार्वजनिक स्थानों को नशामुक्त रखें। क्लब ने स्पष्ट अपील की कि नमो घाट पर गुटखा, पान, पान मसाला, तंबाकू, बीड़ी एवं सिगरेट लेकर न जाएं।

नमो घाट को स्वच्छ रखें और काशी की गरिमा बनाए रखें। नारा दिया 'गुटखा मुक्त नमो घाट, स्वच्छ काशी, स्वस्थ काशी'। रोटरी अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष 2026-27 ओलायिंका हकीम बाबालोला और रोटरी मंडल 3120 की मंडलाध्यक्ष पूनम गुलाटी सहित बड़ी संख्या में रोटरी सदस्य ने रक्तदान, प्लेटलेट्स दान, अंगदान जागरूकता और स्वास्थ्य सेवाओं के साथ-साथ स्वच्छ, स्वस्थ एवं नशामुक्त समाज के निर्माण का संकल्प लिया।

डाॅ. आशीष गुप्ता ने कहा कि काशी हमारी पहचान है और नमो घाट हमारी जिम्मेदारी है। आइए, नमो घाट को गुटखा एवं तंबाकू मुक्त रखने का संकल्प लें। संगीता राय, कृष्ण मोहन गुप्ता आदि मौजूद रहे।

युवा दिवस पर जनकवि धूमिल के गांव खेवली में किया गया बृहद पौधरोपण

रामेश्वर। बढ़ते पर्यावरण प्रदूषण व जलवायु परिवर्तन के कारण पृथ्वी पर वर्षा कम गर्मी बढ़ रही है, जिससे पृथ्वी पर रहने वाले जीवधारियों का जीवन दूर्लभ होता जा रहा है। दूसरी तरफ बढ़ती जनसंख्या द्वारा वृक्षों को काटा जा रहा है, जिससे प्रकृति का संतुलन बिगड़ रहा है। प्रकृति का संतुलन बनाए रखने के लिए आज सृजन सामाजिक न्यास संस्था के चेयरमैन अनिल सिंह के नेतृत्व में डी.आर.एस.पब्लिक स्कूल खेवली, रामेश्वर व आस पास के गाँवो में 101 पौधे लगाए गए।

स्कूल के प्रधानाचार्य नवीन सिंह व कोआर्डिनेटर कविता सिंह ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण करना सभी की जिम्मेदारी है। पर्यावरण व जल संरक्षण प्रेमी मनीष पटेल ने लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने व उसका संरक्षण करने के लिए प्रेरित किया। वृजेश व लौटन राम न पेड़ों की महत्ता पर प्रकाश डाला। 

पौधरोपण अभियान में डी.आर.एस.पब्लिक स्कूल के बच्चे,परोपकार फाउंडेशन के युवा साथी,और अनिल कुमार, रमेश पटेल, कैलाश पटेल,राजबली ने सहयोग किया।