जौनपुर के खुटहन में फूफा ने लूट ली किशोरी की आबरू, आरोपित के खिलाफ एफआइआर दर्ज
जौनपुर में कामांध व्यक्ति ने फूफा-भतीजी के पवित्र रिश्ते को तार-तार कर दिया। आरोप है कि वह पांच दिन तक उसके साथ दुष्कर्म करता रहा।
जौनपुर, जेएनएन। कामांध व्यक्ति ने फूफा-भतीजी के पवित्र रिश्ते को तार-तार कर दिया। आरोप है कि वह पांच दिन तक उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। घटना थाना क्षेत्र के एक गांव की है। पीडि़ता के पिता ने थाने में नामजद तहरीर दी है। पहले तो पुलिस मुकदमा दर्ज किए बिना छानबीन में जुटी रही लेकिन कुछ समय बाद दुष्कर्म व पाक्सो एक्ट की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
पीडि़ता के पिता की तहरीर के मुताबिक सरपतहा थाना क्षेत्र के एक गांव का निवासी रिश्ते में बहनोई लगने वाला व्यक्ति गत 30 अगस्त की शाम उसकी 13 वर्षीय पुत्री को बहला-फुसलाकर कर भगा ले गया। पांच दिन बाद शुक्रवार की सुबह उसकी पुत्री को बगल के गांव के इंटर कालेज के पास बेहोशी की हालत में खून से लथपथ छोड़कर भाग गया। स्वजन जानकारी होते ही मौके पर पहुंचे और किशोरी को घर ले आए। उसने अपनी मां को आपबीती बताई तो पता चलते ही स्वजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई। किशोरी ने बताया कि उसका फूफा उसे बहका-फुसलाकर साथ जौनपुर शहर अपने एक रिश्तेदार के घर और फिर सरपतहां थाना क्षेत्र के एक गांव में ले जाकर पांच दिनों तक उसके साथ दुराचार करता रहा। किशोरी की हालत बिगड़ती देख यहां लाकर झाड़ी में फेंककर भाग गया। पांच दिनों तक दुष्कर्म करने के आरोपित रहीम निवासी गांव लालापुर थाना सरपतहां के विरुद्ध दुष्कर्म व पाक्सो एक्ट की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। हालत बिगडऩे पर किशोरी को महिला कांंस्टेबल की निगरानी में इलाज व परीक्षण के लिए जिला महिला अस्पताल भेजकर पुलिस आरोपित की तलाश में दबिश दे रही है।