विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पीटीइटी के लिए रोडवेज चलाएगा 150 अतिरिक्त बसें, अभ्‍यर्थ‍ियों को म‍िलेगी व‍िशेष सुव‍िधा

By Anup Kumar Agrahari Edited By: Abhishek sharma
Published: Thu, 29 Oct 2026 08:00 PM (IST)

पीटीईटी परीक्षा के मद्देनजर वाराणसी परिक्षेत्र में 30 अक्टूबर और 1 नवंबर को रोडवेज 150 अतिरिक्त बसों का संचालन करेगा। ...और पढ़ें

पीटीईटी अभ्यर्थियों के लिए रोडवेज की विशेष सुविधा, चलेंगी 150 अतिरिक्त बसें।

पीटीईटी अभ्यर्थियों के लिए रोडवेज की विशेष सुविधा, चलेंगी 150 अतिरिक्त बसें।

HighLights

  1. पीटीईटी परीक्षा के लिए 150 अतिरिक्त बसें चलेंगी।

  2. वाराणसी परिक्षेत्र में 30 अक्टूबर और 1 नवंबर को संचालन।

  3. कैंट बस स्टैंड पर सहायता केंद्र और डॉक्टर सुविधा।

जागरण संवाददाता, वाराणसी! पीटीइटी के मद्देनजर रोडवेज प्रशासन ने भी अपनी कमर कस ली है। इसके अंतर्गत 30 अक्टूबर और एक नवंबर को वाराणसी परिक्षेत्र में 150 अतिरिक्त बसों का संचालन किया जाएगा। वहीं, रोडवेज के कैंट बस स्टैंड पर एक सहायता केंद्र खोल दिया गया है।

यहां, बीमार व चोटिल परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए एक चिकित्सक की ड्यूटी भी लगाई जाएगी। क्षेत्रीय प्रबंधक परशुराम पांडेय के अनुसार परीक्षा केंद्र वाले जिलों के लिए परिवहन सुविधा निरंतर उपलब्ध कराई जाएगी। गाड़ियों का संचालन सुचारू रहेगा। कर्मचारियों की ड्यूटी शिफ्टवार लगाई गई है।