इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बने वाराणसी के उद्योगपति आरके चौधरी
इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (आइआइए) ने प्रमुख उद्योगपति आरके चौधरी को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।
वाराणसी, जेएनएन। इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (आइआइए) ने प्रमुख उद्योगपति आरके चौधरी को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। उन्हें नई जिम्मेदारी मिलने से पूर्वाचल के उद्यमियों में औद्योगीकरण की रफ्तार तेज होने की उम्मीद अब जग गई है। वह अभी तक संगठन में मंडल अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।
इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंकज गुप्ता ने औद्योगिक क्षेत्र को नई ऊर्जा देने के लिए कई परिवर्तन किए हैं, आरके चौधरी शीर्ष पर रहे। उनके नेतृत्व में न सिर्फ आइआइए को नई दिशा मिलेगी बल्कि प्रदेश में औद्योगिक वातावरण में सुधार भी होगा। उन्होंने मंडल अध्यक्ष रहने के दौरान पूर्वाचल में उद्योग जगत को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाने के प्रयास किए। उनकी जिम्मेदारी राजेश भाटिया को मंडल अध्यक्ष बनाकर सौंपी गई है। दीपक कुमार बजाज को वाराणसी चैप्टर अध्यक्ष बनाया गया है। उन्होंने नई कार्यकारिणी भी गठित कर दी, जिसमें अवधेश गुप्ता व हर्षद तन्ना को उपाध्यक्ष, राहुल मेहता को सचिव, पंकज अग्रवाल को कोषाध्यक्ष तथा यूआर सिंह को संयुक्त सचिव बनाया गया है। आरके चौधरी ने बताया कि पूर्वाचल में असीम संभावनाएं हैं। मैं संगठन के विश्वास पर खरा उतरने की कोशिश करूंगा और उसको आगे बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहूंगा। मंडल अध्यक्ष राजेश भाटिया ने पूर्वाचल में संगठन को मजबूती देने की बात कही। चैप्टर चेयरमैन दीपक बजाज ने संगठन एवं उद्योग को अपना शत-प्रतिशत योगदान देने की बात कही है। नये पदाधिकारियों को शेषपाल गर्ग, अनुपम देवा, नीरज पारिख, दयाशकर मिश्रा, प्रशात अग्रवाल, भरत अग्रवाल, अशोक गुप्ता, जुनैद अंसारी, राजीव अग्रवाल और अन्य कारोबारियों ने बधाई दी है।