विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

वाराणसी में गंगा के जलस्तर में वृद्धि तेज, 34 घंटे में 1.18 सेमी बढ़ गया गंगा का जलस्तर

By Shailesh Asthana Edited By: Abhishek sharma
Published: Mon, 28 Sep 2026 11:43 AM (IST)

वाराणसी में गंगा का जलस्तर एक बार फिर तेजी से बढ़ रहा है, बीते 34 घंटों में 1.18 मीटर की ...और पढ़ें

वाराणसी में गंगा का जलस्तर फिर तेजी से बढ़ा, तटवासियों की चिंता बढ़ी।

वाराणसी में गंगा का जलस्तर फिर तेजी से बढ़ा, तटवासियों की चिंता बढ़ी।

HighLights

  1. बीते 34 घंटों में गंगा जलस्तर में 1.18 मीटर की वृद्धि।

  2. जलस्तर अभी चेतावनी बिंदु से 3.82 मीटर नीचे है।

  3. तटवासियों की चिंता बढ़ी, नौका संचालन अभी भी बंद।

जागरण संवाददाता, वाराणसी। बाढ़ उतरने के बाद गंगा के जलस्तर में एक बार फिर तेज वृद्धि आरंभ हो गई है। बीते 34 घंटों में ही जलस्तर में 1.18 मीटर की वृद्धि रविवार की शाम छह बजे दर्ज की गई। शनिवार की शाम से शुरू हुई वृद्धि रात्रि में काफी तेज हो गई।

शनिवार की सुबह आठ बजे से रविवार की सुबह के बीच 24 घंटे में 90 सेमी बढ़ गया। यानी लगभग 3.74 मीटर प्रति घंटा की दर से पानी बढ़ा और 66.16 मीटर दर्ज किया गया। इसके बाद जलस्तर वृद्धि की गति हल्की सी कम हुई और शाम के छह बजे तक 10 घंटों में यह 28 सेमी बढ़कर 66.44 मीटर पर आ गया। इसके बाद इसमें तीन सेमी प्रति घंटा के वेग से वृद्धि जारी थी।

हालांकि, जलस्तर अभी चेतावनी बिंदु 70.26 मीटर से 3.82 मीटर और खतरा निशान 71.26 मीटर से 4.82 मीटर नीचे है। फिर भी तेजी से बढ़ रहे जलस्तर ने एक बार फिर तटवासियों की चिंता बढ़ा दी है। पिछली महीने आई बाढ़ के बाद जलस्तर उतरने से लोगों को कुछ राहत मिली थी लेकिन अभी तक नौका संचालन आरंभ नहीं हो सका है।

गंगा आरती अभी तक घाटों की छतों पर ही हो रही है तो शवदाह भी मणिकर्णिका घाट की छत पर और हरिश्चंद्र घाट की गलियों में हो रहा है। पानी कम होने से घाटों पर सिल्ट, कीचड़ का जमाव और दलदल बना हुआ है। श्रद्धालुओं को अभी गहरे पानी में जाने से रोका जा रहा है।