विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गंगा में दोबारा बाढ़ से वरुणा नदी में पलट प्रवाह शुरू, जलस्तर बढ़ने से दर्जनभर इलाकों में बढ़ी परेशानी

By Krishna Kumar Asthana Edited By: Abhishek sharma
Published: Wed, 30 Sep 2026 04:06 PM (IST)

गंगा में जलस्तर बढ़ने से वरुणा नदी में पलट प्रवाह शुरू हो गया है, जिससे तटीय क्षेत्रों में चिंता बढ़ ...और पढ़ें

गंगा में दोबारा बाढ़ से वरुणा में पलट प्रवाह, वाराणसी के दर्जनभर इलाकों में बढ़ा जलस्तर।

गंगा में दोबारा बाढ़ से वरुणा में पलट प्रवाह, वाराणसी के दर्जनभर इलाकों में बढ़ा जलस्तर।

HighLights

  1. गंगा में जलस्तर वृद्धि से वरुणा नदी में पलट प्रवाह शुरू।

  2. वाराणसी के पुलकोहना सहित कई इलाकों में घरों में पानी।

  3. जलस्तर बढ़ने से बुधवार तक स्थिति और बिगड़ने की आशंका।

जागरण संवाददाता, वाराणसी। गंगा के जल स्तर में वृद्धि से वरुणा तटीय क्षेत्रों में रहने वालों की चिंता बढ़ गई है। मकानों की सफाई का काम शुरू ही हुआ था कि बाढ़ का पानी फिर से बढ़ने लगा है। गंगा के जल स्तर में वृद्धि के कारण वरुणा नदी का जल स्तर भी बढ़ गया है, जिससे नालों में पानी का दबाव बढ़ गया है।

पुलकोहना, छोटी मस्जिद के बगल अकरम, जवाहर लाल, कुतुबुद्दीन सहित अन्य मकानों में बाढ़ का पानी बढ़ गया है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि यदि पानी इसी तरह बढ़ता रहा, तो बुधवार को यह मकानों में घुस जाएगा। दनियालपुर, पंचकोशी, रूपानपुर और सलारपुर क्षेत्रों में भी बाढ़ का पानी बढ़ने से लोग सुरक्षित स्थान की तलाश कर रहे हैं।