Move to Jagran APP

कार्यकर्ता से मंत्री तक पीएम पत्र लेकर पहुंचे घर-घर, केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियां बताया

भाजपा के राष्ट्रीय कार्यक्रम परिवार संपर्क अभियान के तहत वाराणसी में बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं से लगायत मंत्री तक लोगों के घर-घर पहुंचे।

By Saurabh ChakravartyEdited By: Published: Tue, 16 Jun 2020 07:00 AM (IST)Updated: Tue, 16 Jun 2020 01:11 PM (IST)
कार्यकर्ता से मंत्री तक पीएम पत्र लेकर पहुंचे घर-घर, केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियां बताया
कार्यकर्ता से मंत्री तक पीएम पत्र लेकर पहुंचे घर-घर, केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियां बताया

वाराणसी, जेएनएन। भाजपा के राष्ट्रीय कार्यक्रम परिवार संपर्क अभियान के अंतिम दिन सोमवार को बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं से लगायत मंत्री तक लोगों के घर-घर पहुंचे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पत्र सौंप कर केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को लोगों को बताया।

loksabha election banner

राज्यमंत्री डा. नीलकंठ तिवारी विधानसभा क्षेत्र दक्षिणी के काशी विश्वनाथ मंडल के कालभैरव सेक्टर में घर घर सम्पर्क किया। मीडिया प्रभारी नवरतन राठी ने बताया कि अभियान के दौरान मंत्री ने स्मार्ट वार्ड के तहत कालभैरव वार्ड में शुरू हुए निर्माण कार्य का निरीक्षण कर प्रगति की जानकारी ली। इस दौरान आलोक श्रीवास्तव, हरि केशरी, संतोष सोलापुरकर, नलिन नयन मिश्र, विपुल गुजराती, मनोज यादव, रविंद्र चौबे, रोशन सेठ, गौरव पांडेय आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे। काशी क्षेत्र मीडिया सम्पर्क प्रमुख सोमनाथ विश्वकर्मा के नेतृत्व में व्यापारियों को पत्रक सौंपा गया। इसमें कमलेश जायसवाल, शैलेंद्र कुमार श्रीवास्तव, सुमित जायसवाल, सिद्धनाथ विश्वकर्मा, सुशील गुप्ता ने पत्रक बांटा।

वरिष्ठ नागरिकों से मिले मंत्री

परिवार सम्पर्क अभियान के तहत मंत्री रवींद्र जायसवाल विधानसभा क्षेत्र उत्तरी में वरिष्ठ नागरिकों से मिल कर उनका हाल जाना और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वितीय कार्यकाल के एक वर्ष की उपलब्धियों की चर्चा कर पत्रक सौंपा। उनकी कठिनाइयों को संदर्भ में जानकारी भी ली। अभियान के दौरान अरविंद सिंह, जगदीश त्रिपाठी, रतन सिंह मौर्या, विनोद बागी, दिनेश गुप्ता, रोहित मौर्य, रामबाबू सिंह, सुमित जायसवाल एवं ऐश्वर्या पाठक साथ रहे।

विधायक ने बांटी उपलब्धियां

सरकार की उपलब्धियों को कैंट विधानसभा क्षेत्र में लोगों तक पहुंचाने के लिए विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने छावनी मंडल पहुंचे। वहां पर मुकेश गुप्ता व राजेश गुप्ता के साथ घर-घर जनसंपर्क किया। इस दौरान राजकिशोर गुप्ता, अंबरीष सिंह, निशा भारती, हरीश शर्मा, रोहित गुप्ता भी साथ थे।

ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचे जिलाध्यक्ष

जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा ने ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को घर-घर जाकर सरकार की उपलब्धियों का पत्रक दिया। इसके साथ ही लोगों से शारीरिक दूरी बनाकर सरकार की गाइडलाइन का पालन करने की अपील की। जिला उपाध्यक्ष अखंड सिंह ने अजगरा विधानसभा क्षेत्र में जनसम्पर्क किया। इसमें राम प्रकाश दूबे, श्रीनिकेतन मिश्र, संजय सोनकर, सुरेंद्र पटेल, सुरेश सिंह, अरविंद पटेल, डा. जेपी दूबे, डा. जयनाथ मिश्र, ऊषा मौर्या, सरोज आदि शामिल रहे।

27.42 लाख परिवारों से मिले भाजपा कार्यकर्ता

भाजपा के परिवार सम्पर्क अभियान की काशी एवं गोरक्ष प्रांत के संगठन महामंत्री रत्नाकर द्वारा अंतिम दिन समीक्षा की गई। काशी क्षेत्र के संयोजक दिलीप सिंह पटेल बताया कि 11 से 15 जून तक चले इस परिवार सम्पर्क अभियान के दौरान काशी क्षेत्र के कुल 337 मंडलों के 28189 बुथों में से 27666 बुथों पर 27,42,100 परिवारों से कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने सम्पर्क किया।  इसमें जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा के नेतृत्व में 1828 बूथों पर 181350 परिवारों से और महानगर अध्यक्ष विद्या सागर राय के नेतृत्व में 1054  बुथों पर सम्पर्क अभियान चला 105100 परिवारों से भाजपा कार्यकर्ताओं ने सम्पर्क कर पीएम मोदी की चिठ्ठी सौंपी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.