Move to Jagran APP

फ‍िल्‍मी धुनों पर रास डांडिया का छलका उल्‍लास, महिलाओं ने गीतों की धुन पर किया धमाल Varanasi news

विदुषी महिला मंडल द्वारा डांडिया रास में शनिवार को सिगरा स्थित होटल आरके ग्रैंड में विदुषियों ने अपने शारदीय डांडिया को महारास के उल्लास से जिया।

By Abhishek SharmaEdited By: Published: Sat, 12 Oct 2019 06:05 PM (IST)Updated: Sat, 12 Oct 2019 06:05 PM (IST)
फ‍िल्‍मी धुनों पर रास डांडिया का छलका उल्‍लास, महिलाओं ने गीतों की धुन पर किया धमाल Varanasi news
फ‍िल्‍मी धुनों पर रास डांडिया का छलका उल्‍लास, महिलाओं ने गीतों की धुन पर किया धमाल Varanasi news

वाराणसी, जेएनएन। श्रद्धा की ज्योत और मन के उमंग की डांडिया से मानो शारदीय पूर्णिमा का नजदीक आ रहा चांद और भी चमकीला हो गया। विदुषी महिला मंडल द्वारा डांडिया रास में शनिवार को सिगरा स्थित होटल आरके ग्रैंड में विदुषियों ने अपने शारदीय डांडिया को महारास के उल्लास से जिया। सबसे पहले श्वेता मुखर्जी ने नवरात्र के पावन सुगंधित धुनची ज्योत से नृत्य किया। इसके बाद प्रियंका अग्रवाल, वर्षा जैन, अंबिका अग्रवाल, गरिमा टकसाली, नितिका अग्रवाल, नम्रता सेठ, अनुजा आनन्द और शालिनी शाह की टोली ने 'डोला बाजे रे...' पर डांडिया की खनक से माहौल बना दिया।

loksabha election banner

'रंगीलो मारो ढोलना...' से ऐसा जोश भरा कि सभी विदुषियां गरबा के लिए तैयार हो गईं और मां शेरावाली और तरह-तरह के गीतों से श्रद्धा और उमंग के रंग में रंग गईं। रिंकी सोनी ने फाल्गुनी पाठक के 'ओ पिया डोली ले के आ...' पर अपने कदम थिरकाए तो स्वाति अग्रवाल, श्वेता अग्रवाल, तूलिका बनर्जी, पूजा अग्रवाल और सोनाली जैन व संयोजिका हिमानी जायसवाल व मृदुला यादव ने कार्यक्रम के संचालन का जिम्‍मा संभाला। अतिथियों का स्वागत संंस्थापिका मनीषा अग्रवाल व एकता अग्रवाल ने तथा धन्यवाद श्वेता अग्रवाल ने किया। सुन्दर पोशाक और सबसे अच्छी डांडिया के लिए पुरस्कार मनीषा अग्रवाल को प्रदान किया गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.