Move to Jagran APP

रामनगर में फैला डायरिया, कई पीड़ित अस्पताल में भर्ती

रामनगर में फैला डायरिया एक दर्जन से अधिक अस्पताल में भर्ती

By JagranEdited By: Published: Wed, 29 Jun 2022 04:00 AM (IST)Updated: Wed, 29 Jun 2022 04:00 AM (IST)
रामनगर में फैला डायरिया, कई पीड़ित अस्पताल में भर्ती
रामनगर में फैला डायरिया, कई पीड़ित अस्पताल में भर्ती

रामनगर में फैला डायरिया, कई पीड़ित अस्पताल में भर्ती

loksabha election banner

जागरण संवाददाता, रामनगर: वर्षा शुरू होने के साथ ही रामनगर डायरिया की चपेट में आ गया है। शहर के विभिन्न वार्डों से 11 लोग लालबहादुर शास्त्री राजकीय अस्पताल में भर्ती कराए गए हैं। यहां भी वार्ड फुल होने से बरामदे में बेड लगाकर मरीजों को भर्ती किया गया है। बरामदे में पंखे-कूलर की व्यवस्था न होने से मरीज गर्मी से भी बेहाल हैं। डायरिया का कारण दूषित पेयजलापूर्ति बताया जा रहा है। इससे भी कहीं अधिक लोग अन्य निजी अस्पतालों में इलाज करा रहे हैं।

डायरिया से मलहिया टोला सर्वाधिक प्रभावित है। यहां के चार लोग लालबहादुर शास्त्री राजकीय अस्पताल में भर्ती हैं। इनमें सोनाली, प्रभु, विक्की, धिराजी देवी शामिल हैं। इसके अलावा जमीदारी टोला की नाजिया, अस्तबल के मनीष, रामपुर के गोपाल, कटेसर की फातिमा, हाथीखाना की मुमताज, तपोवन के जावेद खान, मद्धुपुर की रमावती भी राजकीय अस्पताल में भर्ती हैं।

स्थानीय विधायक सौरभ श्रीवास्तव के निर्देश पर भाजयुमो के पूर्व जिलाध्यक्ष संतोष द्विवेदी व मनोनीत सभासद अशोक जायसवाल ने अस्पताल जाकर मरीजों का हालचाल जाना। सभी वार्डों में ब्लीचिंग पाउडर के छिड़काव की मांग की। अस्पताल में पंखा बंद होने पर स्वास्थ्य कर्मियों को फटकार लगाई। इसके बाद अस्पताल प्रशासन ने पंखे ठीक कराए। डायरिया वार्ड प्रभारी डा. संजय शर्मा ने कहा कि पंखे की गड़बड़ी दूर करा दी गई है। बरामदे में भी शीघ्र व्यवस्था ठीक करा दी जाएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.