Move to Jagran APP

Azamgarh के पूर्व सासंद रमाकांत यादव ने युवकों के हाथ से कटवा दिए रक्षासूत्र

आजमगढ़ के पूर्व सांसद रमाकांत यादव ने अंबारी स्थित अपने आवास पर दर्जनों युवकों का रक्षासूत्र कटवा कर फेंकवा दिया।

By Saurabh ChakravartyEdited By: Published: Mon, 22 Jun 2020 09:33 PM (IST)Updated: Tue, 23 Jun 2020 12:24 AM (IST)
Azamgarh के पूर्व सासंद रमाकांत यादव ने युवकों के हाथ से कटवा दिए रक्षासूत्र
Azamgarh के पूर्व सासंद रमाकांत यादव ने युवकों के हाथ से कटवा दिए रक्षासूत्र

आजमगढ़, जेएनएन। पूर्व सांसद रमाकांत यादव ने अंबारी स्थित अपने आवास पर दर्जनों युवकों का रक्षासूत्र कटवा कर फेंकवा दिया। अपने इस कार्य से वे एक बार पुन: चर्चा में आ गए हैं। सोमवार को सपा नेता एवं पूर्व सांसद से दर्जनों युवक उनसे मिले पहुंचे थे। उन्होंने युवकों से कहा आप लोगों को धर्म के नाम पर मूर्ख बनाया जा रहा है। मंदिर में न जाकर ज्ञान के मंदिर विद्यालय में जाकर शिक्षा पर जोर दें।

loksabha election banner

उनका कहना था कि लोगों को धर्म के नाम पर भ्रमित किया जा रहा है। युवक भ्रमित न हों, इसलिए उनका रक्षासूत्र सूत्र कटवाते हुए शिक्षा के लिए प्रति प्रेरित कर रहा हूं। यह भी कहा कि जब मंदिर में पत्थर के देवता की चोरी हो जाती है और वे अपनी सुरक्षा नहीं कर पाते हैं। उस पत्थर के देवता की सुरक्षा पुजारी या प्रशासन करता है। ऐसे पत्थर के देवता की पूजा करने से क्या फायदा जो अपनी सुरक्षा नहीं करता है। वह हमारी सुरक्षा क्या करेगा। इसलिए नवयुवकों को ज्ञान के मंदिर में जाकर शिक्षा ग्रहण करनी चाहिए। वहीं दैवज्ञ दुर्वासा मंडल मुन्ना बाबा का कहना है कि मुझे लगता है कि उन्हें आध्यात्मिक ज्ञान नहीं है। आध्यात्मिक ज्ञान से ही संस्कार की उत्पत्ति है। अध्यात्म का महात्म्य बहुत बड़ा है। ऋषियों मुनियों ने शोध करके जीवन जीने का ढंग बताया है। उन्हें आध्यात्मिक ज्ञान की आवश्यकता है ।

सरकार की जन विरोधी नीतियों का जताया विरोध

जन अधिकार पार्टी के पदाधिकारियों ने सोमवार को जिलाधिकारी रोजश कुमार को सरकार की जन विरोधी नीतियों का विरोध जताते हुए ज्ञापन सौंपा। उनका आरोप है कि प्रदेश की कानून व्यवस्था बिगड़ती जा रही है। रोज हत्या, दुष्कर्म, लूट की घटनाएं हो रही है। ऐसा लग रहा जैसे प्रदेश सरकार का प्रशासन पर नियंत्रण बिल्कुल खत्म हो गया है।

भागीदारी संकल्प मोर्चा के जिलाध्यक्ष बृजेश मौर्य ने कहा कि चारो तरफ लोग परेशान नजर आ रहे हैं। महंगाई एवं आरक्षण में भी सरकार द्वारा छेड़-छाड़ किया जा रहा है। सरकार डीजल व पेट्रोल की कीमतों में बढ़ोत्तरी हो रही है। जनता समस्याओं से जूझ रही है। बावजूद सरकार जमीनी स्तर पर कार्य नहीं कर रही है। धान की रोपाई शुरू होने वाली है ङ्क्षकतु कोरोना महामारी की वजह से लगे लॉकडाउन में किसान परेशान हो गया। पैसे के अभाव में वह खाद, बीज नहीं ले पा रहा है। ऐसे में सरकार को आगे आकर सबकी मदद करनी चाहिए। आनंद मौर्य, प्रेम नरायन मौर्य, मोहम्मद उमर साह, काशी मौर्य व रिजवान अहमद सहित आदि उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.