Raksha Bandhan 2022 : बलिया में 120 रक्षाबंधन स्पेशल बसों में फ्री यात्रा कर सकेंगी महिलाएं, 12 अगस्त की तक सुविधा
रक्षाबंधन पर्व पर परिवहन निगम दस हजार महिलाओं को मुफ्त यात्रा कराने की तैयारी में जुआ है। रोडवेज प्रबंधन 120 रक्षाबंधन स्पेशल बसों का संचालन करेगा। सभी बसों में महिला यात्रियों को 48 घंटे मुफ्त सफर करने का मौका मिलेगा।
जागरण संवाददाता, बलिया : रक्षाबंधन पर्व पर परिवहन निगम दस हजार महिलाओं को मुफ्त यात्रा कराने की तैयारी में जुआ है। रोडवेज प्रबंधन 120 रक्षाबंधन स्पेशल बसों का संचालन करेगा। सभी बसों में महिला यात्रियों को 48 घंटे मुफ्त सफर करने का मौका मिलेगा। वह भाइयों की कलाई पर राखी बांधने के लिए प्रदेश के किसी भी हिस्से में दो दिनों तक आवागमन कर सकतीं हैं।
जिले में पिछले वर्ष करीब सात हजार से अधिक महिला यात्रियों ने मुफ्त सफर कीं थीं। रोडवेज प्रबंधन ने पिछले साल के आकड़े के आधार पर दस हजार से अधिक महिला यात्रियों के लिए तैयारी किया है। निश्शुल्क यात्रा करने वाली महिलाओं को टिकट दिया जाएगा, लेकिन किराया नहीं लिया जाएगा। प्रदेश सरकार के विशेष सचिव अखिलेश कुमार मिश्रा ने पत्र जारी कर रक्षाबंधन पर महिलाओं को 10 अगस्त की रात 12 बजे से 12 अगस्त रात्रि 12 बजे तक निश्शुल्क यात्रा की सुविधा प्रदान करने काे निर्देश दिया है। महिलाओं में इसको लेकर खुशी का माहौल है। एआरएम राकेश श्रीवास्तव ने कहा कि तैयारी पूरी कर ली गई है।
बोलीं महिलाएं
-रोडवेज की यात्रा महिलाओं के लिए सबसे सुरक्षित और आरामदायक है। सरकार के द्वारा दी रही इस सुविधा से महिलाओं को काफी सहूलियत होगी। महिलाएं आराम से यात्रा कर सकेंगी
-योगी सरकार ने रक्षाबंधन पर महिलाओं के लिए रोडवेज बस की दो दिन निश्शुल्क यात्रा की सुविधा देकर एक भाई का फर्ज पूरा किया है। दो दिन की यात्रा फ्री होने से भाईयों के घर कुछ घंटे रहने का भी मौका मिलेगा।