विदेशी यात्रियों को लेकर वाराणसी आ रहा राजमहल क्रूज भागलपुर से ही होगा वापस, विदेशी पर्यटक मगर आएंगे काशी
गंगा में जलस्तर बढ़ने के कारण कोलकाता से वाराणसी आ रहा राजमहल क्रूज भागलपुर से ही वापस लौट गया, जिसमें ...और पढ़ें

विदेशी पर्यटकों को लेकर वाराणसी आ रहा राजमहल क्रूज भागलपुर से लौटा, यात्री हवाई मार्ग से काशी पहुंचेंगे।
HighLights
राजमहल क्रूज गंगा के बढ़े जलस्तर के कारण लौटा।
32 विदेशी पर्यटक अब हवाई मार्ग से वाराणसी जाएंगे।
भागलपुर में पुलों के नीचे से नहीं गुजर पाया क्रूज।
जागरण संवाददाता (रामनगर) वाराणसी। कोलकाता से बीते 26 अगस्त को 32 विदेशी नागरिकों को लेकर पटना और वाराणसी की यात्रा पर निकला राजमहल क्रूज अब वाराणसी नही पहुंच सकेगा। राजमहल क्रूज बीते 26 अगस्त को कोलकाता से वाराणसी के लिए निकला था।
राजमहल बीते 5 सितम्बर को 535 किलोमीटर की दूरी तय करने के बाद बिहार के भागलपुर में बरारी घाट पहुंचा जहा गंगा में जलस्तर अधिक होने के कारण राजमहल वहां निर्मित एक पक्के पुल को पार नही कर पा रहा है।
तीन दिन से राजमहल क्रूज भागलपुर में ही है क्रूज के संचालकों ने आईडब्लूएआई के अधिकारियों से गंगा के रूट पर आने वाले अन्य पुलों की जानकारी मांगी। इसके बाद पूरी जानकारी मिलने के बाद यह फैसला किया गया।
आईडब्लूएआई ने अपनी रिपोर्ट में दर्जनों पुल का हवाला देते हुए जलस्तर कम होने होने तक रुकने की बात कही। जिसके बाद राजमहल क्रूज के संचालकों ने क्रूज को वापस भेजने के साथ ही विदेशी सैलानियों को एयरपोर्ट के रास्ते वाराणसी भेजने का निर्णय लिया। वहीं विदेशी नागरिकों ने समय कम होने की बात कह आगे की यात्रा हवाई मार्ग से करने की बात कही।
आईडब्लूएआई के निदेशक संजीव कुमार ने बताया कि जलस्तर अधिक होने के कारण राजमहल क्रूज वाराणसी के पुलों के साथ ही रास्ते में पड़ने वाले दर्जनों पुलों को नही पार कर पायेगा। उन्होंने बताया कि कुछ खाद्य सामग्री लेकर आने वाले कार्गो को भी गंगा में आये बाढ़ के कारण रोका गया है।
