Move to Jagran APP

यूपी में निर्णायक होंगे राजभर वोट, जौनपुर में बोले सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश

प्रदेश में राजभर पाल प्रजापति चौहान निषाद जैसी पिछड़ी जातियों की हमेशा से सभी सरकारों ने उपेक्षा की है। जबकि इस वर्ग के मतदाताओं की प्रदेश में अच्छी खासी संख्या है। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने कही।

By Saurabh ChakravartyEdited By: Published: Thu, 12 Aug 2021 07:19 PM (IST)Updated: Thu, 12 Aug 2021 07:19 PM (IST)
यूपी में निर्णायक होंगे राजभर वोट, जौनपुर में बोले सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश
सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर।

जागरण संवाददाता, जौनपुर। प्रदेश में राजभर, पाल, प्रजापति, चौहान, निषाद जैसी पिछड़ी जातियों की हमेशा से सभी सरकारों ने उपेक्षा की है। जबकि इस वर्ग के मतदाताओं की प्रदेश में अच्छी खासी संख्या है। इस वर्ग का मतदाता जागरूक हो जाए तो उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव में उनके वोट निर्णायक साबित हो सकते हैं। उक्त बातें गुरुवार को सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने कही।

loksabha election banner

वे क्षेत्र के दुधौरा गांव के नेशनल चिल्ड्रेन एकेडमी स्कूल पर पार्टी के कार्यकर्ता सम्मेलन में बोल रहे थे। उन्होंने सरकार की नीतियों पर प्रहार करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार के मुखिया योगी आदित्यनाथ दो उप मुख्यमंत्री के साथ भी प्रदेश की कमान नहीं संभाल पा रहे हैं। विधानसभा का चुनाव कुछ ही महीने बाद होगा। इसमें राजभर समाज इस बार निर्णायक भूमिका में रहेगा। इसलिए अभी से ही सभी कार्यकर्ता क्षेत्र में हर रोज निकलकर लोगों को यह बताएं कि यदि इस बार इस सरकार को प्रदेश से नहीं हटाया तो प्रदेश बर्बादी के कगार पर चला जाएगा। इसके पूर्व ओम प्रकाश राजभर का जिलाध्यक्ष बृजभान राजभर व सुनील राजभर आदि ने स्वागत किया। इस दौरान ग्राम प्रधान तियरी दीपक भारती, राजेश राजभर, अजय राजभर, योगेश विश्वकर्मा, अनिल विश्वकर्मा, राजन यादव, अरविंद यादव, रामेश्वर, विपिन राजभर व हृदय नारायण आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.