Move to Jagran APP

बनारस स्टेशन पर फोटो प्रदर्शनी में रेल यात्रियों ने देखी विभाजन की विभीषिका, तस्वीरें देख यात्री भावुक हो उठे

बनारस स्टेशन (मंडुआडीह स्टेशन) पर फोटो प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसका उदघाटन गुरुवार को सेवानिवृत रेल अधिकारियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित करके किया। विभाजन की विभीषिका पर आधारित प्रदर्शनी भारत के विभाजन और त्रासदी की तस्वीरें देख यात्री भावुक हो उठे।

By Saurabh ChakravartyEdited By: Published: Thu, 11 Aug 2022 08:45 PM (IST)Updated: Thu, 11 Aug 2022 08:45 PM (IST)
बनारस स्टेशन पर फोटो प्रदर्शनी में रेल यात्रियों ने देखी विभाजन की विभीषिका, तस्वीरें देख यात्री भावुक हो उठे
बनारस स्टेशन पर फोटो प्रदर्शनी का उदघाटन गुरुवार को सेवानिवृत रेल अधिकारियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित करके किया।

जागरण संवाददाता, वाराणसी : बनारस स्टेशन (मंडुआडीह स्टेशन) पर फोटो प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसका उदघाटन गुरुवार को सेवानिवृत रेल अधिकारियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित करके किया। विभाजन की विभीषिका पर आधारित प्रदर्शनी भारत के विभाजन और त्रासदी की तस्वीरें देख यात्री भावुक हो उठे। इसके पूर्व अपर मंडल रेल प्रबंधक ज्ञानेश त्रिपाठी ने बनारस स्टेशन के सामान्य यात्री हाल में आयोजित एक समारोह में सेवानिवृत्त कर्मचारियों का सम्मान किया।

loksabha election banner

इस अवसर पर अपने सम्बोधन में त्रिपाठी ने बताया कि स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ को पूरा देश आजादी का अमृत महोत्सव" के रूप में मना रहा है। इस अवसर पर वाराणसी मंडल पर भी अनेक कार्यक्रम किये जा रहे हैं, जिसके अन्तर्गत 18 से 23 जुलाई, 2023 तक "आजादी की रेलगाड़ी और स्टेशन" थीम पर आइकॉनिक सप्ताह मनाया गया। देश की एकता एवं अखण्डता के प्रति निष्ठा व्यक्त करने हेतु वाराणसी मंडल के 12 व्यस्ततम स्टेशनों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने के क्रम में 100 फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज लगाये गये हैं। इसी क्रम में वाराणसी मंडल के आठ स्टेशनों पर 1947 में हुए भारत के बंटवारे “विभाजन की विभीषिका” पर आधारित पांच दिवसीय फोटो प्रदर्शनी में संस्कृति मंत्रालय द्वारा उपलब्ध कराए गए भारत के विभाजन संबंधी फोटोग्राफ तथा त्रासदी की विभीषिका को विवरण सहित प्रदर्शित किया गया है।

मंडल कला समिति के कलाकारों ने देश भक्ति गीत की प्रस्तुती की गयी

इस अवसर पर मंडल कला समिति के कलाकारों द्वारा देश भक्ति गीत की प्रस्तुती की गयी साथ ही स्टेशन अधीक्षक द्वारा हर घर झंडा अभियान के तहत कर्मचारियों को राष्ट्रध्वज का वितरण भी किया गया । इस मौके पर वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी समीर पॉल,सहायक मंडल नगर इंजीनियर बीपी सिंह,जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार,स्टेशन अधीक्षक अरुण कुमार,वरिष्ठ कार्मिक निरीक्षक राहुल भट्ट,कार्मिक निरीक्षक सत्यप्रकाश व् अजय तिवारी समेत स्टेशन के कर्मचारी , दैनिक यात्री , रेलवे सुरक्षा बल के जवान एवं आम नागरिक उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.