एकात्म मानववाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय को रेलमंत्री पीयूष गोयल ने किया नमन
रेल मंत्री पीयूष गोयल शनिवार की दोपहर पड़ाव स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति स्थल चंदौली पहुंचे।
चंदौली, जेएनएन। रेल मंत्री पीयूष गोयल शनिवार की दोपहर पड़ाव स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति स्थल चंदौली पहुंचे। यहां पर एकात्म मानववाद के प्रणेता पंडित जी की स्मृति में बने संग्रहालय का अवलोकन किया और काफी प्रसन्न चित्त दिखे। इसके साथ ही संग्रहालय में पंडित जी की पंचधातु की बनी 63 फीट ऊंची प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर नमन किया।
रेलमंत्री प्रतिमा के सामने पहुंचते ही भावभिवोर हो गए। लगभग दो मिनट तक एकटक प्रतिमा को निहारते रहे।हालांकि रेलमंत्री इस दौरान मीडिया से दूरी बनाए रखा और यहां से सीधे वाराणसी ताज होटल में भाग लेने के लिए निकल गए।
रेलमंत्री के अवलोकन के दौरान काशी प्रांत के क्षेत्रीय अध्यक्ष महेशचंद्र श्रीवास्तव, सुनील ओझा, जिलाध्यक्ष अभिमन्यु सिंह, विधायक सुशील सिंह, विधायक साधना सिंह, अनिल गुप्ता, शिवशंकर सिंह पटेल सहित रेलवे के आला अधिकारी सहित भाजपा के कई पदाधिकारी मौजूद रहे।