रेलवे के जीएम ने बनारस स्टेशन पर नई ट्रेनों के उद्घाटन की परखी तैयारी
पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक उदय बोरवणकर ने 31 अक्टूबर को प्रस्तावित रेलमंत्री के आगमन और नई वंदे भारत एक्सप्रेस सहित ...और पढ़ें

रेलवे जीएम ने परखी बनारस स्टेशन पर नई वंदे भारत ट्रेन उद्घाटन की तैयारियां।
HighLights
जीएम ने रेलमंत्री के आगमन, नई ट्रेनों के उद्घाटन की तैयारी परखी।
बनारस, राजातालाब, हरदत्तपुर, वाराणसी सिटी स्टेशनों का निरीक्षण किया।
साफ-सफाई, यात्री सुविधा, संरक्षा नियमों पर विशेष जोर दिया।
जागरण संवाददाता, वाराणसी। 31 अक्टूबर को प्रस्तावित रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव के आगमन और नई स्लीपर वंदे भारत एक्सप्रेस समेत तीन ट्रेनों के उद्घाटन कार्यक्रम की तैयारी परखने पहुंचे पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक उदय बोरवणकर ने मंगलवार को बनारस स्टेशन का निरीक्षण किया। यहां द्वितीय प्रवेश द्वार एवं सर्कुलेटिंग एरिया का जायजा लेते हुए साफ-सफाई बनाए रखने तथा परिसर के सौंदर्यीकरण पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।
इसके पश्चात महाप्रबंधक ने राजातालाब स्टेशन का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्लेटफार्म संख्या-2/3 पर उपलब्ध यात्री सुविधाओं का अवलोकन किया। उन्होंने हरदत्तपुर स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या-1 स्थित पैनल रूम का निरीक्षण किया। वहां रखी विफलता पंजिका सहित विभिन्न पंजिकाओं एवं संरक्षा उपकरणों का अवलोकन किया।
स्टेशन अधीक्षक एवं प्वाइंट्स मैन से ट्रेन परिचालन से संबंधित संरक्षा प्रक्रियाओं की जानकारी ली तथा संरक्षा नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने पर जोर दिया। वाराणसी सिटी स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या-4/5 पर निर्माणाधीन फुट ओवर ब्रिज (एफओबी) के कार्यों का जायजा लिया।
अधिकारियों को सभी कार्य निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरा करने के निर्देश दिए। इस मौके पर प्रमुख मुख्य इंजीनियर तुषार कांत पाण्डेय, मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित कुमार मौजूद रहे।
