विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रेलवे बोर्ड ने वाराणसी – साबरमती एक्सप्रेस को दी मंजूरी, राजस्‍थान के इन प्रमुख स्‍टेशनों से होकर गुजरेगी ट्रेन

By abhishek sharma Edited By: Abhishek sharma
Published: Wed, 21 Oct 2026 07:10 PM (IST)

यात्रियों की मांग पर रेलवे बोर्ड ने वाराणसी-साबरमती सुपरफास्ट एक्सप्रेस को नए ठहराव दिए हैं। अब यह ट्रेन गोविंदपुरी, टूंडला, ...और पढ़ें

वाराणसी-साबरमती एक्सप्रेस को मिले नए ठहराव, जयपुर-अजमेर समेत कई स्टेशनों पर रुकेगी ट्रेन।

वाराणसी-साबरमती एक्सप्रेस को मिले नए ठहराव, जयपुर-अजमेर समेत कई स्टेशनों पर रुकेगी ट्रेन।

HighLights

  1. वाराणसी-साबरमती एक्सप्रेस को मिले नए ठहराव।

  2. गोविंदपुरी, टूंडला, भरतपुर, जयपुर, अजमेर शामिल।

  3. रेलवे बोर्ड ने 21 अक्टूबर को दी मंजूरी।

जागरण संवाददाता, वाराणसी। लंबे समय से यात्र‍ियों की मांग को देखते हुए अब वाराणसी का संपर्क राजस्‍थान से बढ़ाने के क्रम में रेलवे बोर्ड ने वाराणसी – साबरमती सुपर फास्‍ट एक्सप्रेस को कई नए ठहराव देने की घोषणा की है। इससे दो बड़े पर्यटन आधार‍ित क्षेत्र आपस में इस ट्रेन के माध्‍यम से जुड़ सकेंगे। 

रेल प्रशासन ने वाराणसी-साबरमती के बीच नई ट्रेन चलाने पर मुहर हालांक‍ि पहले ही लगा दी थी। रेल सूत्रों के मुताबिक 22 कोच का रैक भी उत्तर रेल का आवंटित कर दिया गया है। अब रेलवे बोर्ड की ओर से ट्रेन के ठहराव और ट्रेन नंबर के बारे में जानकारी साझा होने के बाद अब इसके शुरू होने का इंतजार है। माना जा रहा है क‍ि यह ट्रेन अब पर्यटकों के ल‍िए काफी महत्‍वपूर्ण होगी और पर्यटन के ल‍िहाज से दोनों ही राज्‍यों को काफी फायदा होगा। 

railway

रेलवे बोर्ड के अनुसार वाराणसी – साबरमती सुपर फास्‍ट एक्सप्रेस (12205/06) को गोविंदपुरी, टूंडला, भरतपुर, जयपुर, अजमेर और आबू रोड होकर चलने की मंजूरी दे दी गई है। इस बाबत रेलवे की ओर से 21 अक्‍टूबर को ही पत्र जारी क‍िया गया है ज‍िसपर न‍िदेशक कोच‍िंंग संजय आर नीलम के हस्‍ताक्षर भी हैं। 

काशीवासियों के लिए पर्यटन के ल‍िहाज से यह बड़ी खुशखबरी है। वाराणसी से साबरमती (अहमदाबाद) के लिए नई साप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन को रेलवे बोर्ड से मंजूरी मिल गई है। रेलवे प्रशासन ने इसकी प्रारंभिक समय-सारिणी जारी कर दी है, हालांकि उद्घाटन की तिथि और आधिकारिक टाइम टेबल जारी होना शेष है। इस ट्रेन के शुरू होने से गुजरात और राजस्थान जाने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार गाड़ी संख्या 12206 वाराणसी-साबरमती एक्सप्रेस शाम 5.30 बजे वाराणसी जंक्शन से रवाना होगी और अगले दिन रात 8.15 बजे साबरमती स्टेशन पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 12205 साबरमती-वाराणसी एक्सप्रेस सुबह 5.20 बजे साबरमती स्टेशन से प्रस्थान कर अगले दिन सुबह 6.30 बजे वाराणसी जंक्शन आएगी।

यहां मिलेगा ठहराव

इस ट्रेन का ठहराव मीरजापुर, सूबेदारगंज (प्रयागराज), गोविंदपुरी (कानपुर), टूंडला, ईदगाह आगरा, भरतपुर, बांदीकुई, गांधीनगर, जयपुर, किशनगढ़, अजमेर, पालनपुर और मेहसाणा स्टेशनों पर दिया जाएगा।

रेलवे अधिकारियों के मुताबिक इस ट्रेन का प्राथमिक अनुरक्षण (प्राइमरी मेंटेनेंस) वाराणसी में ही किया जाएगा। इसके लिए तीन एलएचबी रेक आवंटित किए गए हैं। वहीं, गोविंदपुरी, टूंडला और जयपुर स्टेशनों पर वाटरिंग की व्यवस्था की जाएगी। व्यापारियों और छात्रों में इस नई ट्रेन को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है।