राहुल गांधी और प्रियंका वाड्रा हिंदू विरोधी, मुख्तार अंसारी आतंकवादी : सुरेंद्र सिंह
विधायक सुरेंद्र सिंह ने कहा कि हाथरस की घटना पर घड़ियाली आंसू बहाने वाले राहुल व प्रियंका गांधी ने राजस्थान में गरीब ब्राह्मण के निर्मम हत्या पर संवेदना तक नहीं जताया बल्कि चुप्पी साध लिया है। एक घटना पर आंदोलन और दूसरी पर चुप्पी साध लेना कहां का न्याय है।
बलिया, जागरण। बैरिया विधायक सुरेंद्र सिंह ने कहा कि हाथरस की घटना पर घड़ियाली आंसू बहाने वाले राहुल गांधी व प्रियंका गांधी ने राजस्थान के करोली में मंदिर के पुजारी के निर्मम हत्या पर संवेदना तक नहीं जताया, बल्कि चुप्पी साध लिया है। मानो किसी मंदिर के पुजारी को जिंदा जलाकर मार देना आम घटना है। विधायक सुरेंद्र सिंह ने कहा कि देश की जनता राहुल व प्रियंका को माफ नहीं करेगी। एक घटना पर आंदोलन और दूसरी घटना पर चुप्पी साध लेना कहां का न्याय है।
विधायक ने स्पष्ट किया कि राहुल व प्रियंका हिंदू विरोधी मानसिकता के हैं इनका प्रयास है कि किसी भी तरह हिंदुस्तान को इस्लामिक राष्ट्र बना दिया जाय। इन लोगों का कभी भी भारतीय संस्कृति व संस्कार से सरोकार नहीं रहा है ये विदेशी हैं अगर ये अपने मिशन में सफल नहीं हुए तो इटली चले जायेंगे। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा देश के प्रदेश के यादव भले सपा का समर्थन करते हों किंतु अगर सपा को यादव व मुस्िलम में चुनना होगा तो मुस्लिम को चुन लेंगे। विधायक ने मऊ में हुए दंगे का स्मरण कराते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव थे उस समय मऊ दंगे में सैकड़ों यादव बन्धु मारे गए थे। किंतु मुख्यमंत्री की तो बात दूर सपा सरकार का कोई मंत्री भी संवेदना व्यक्त करने नहीं पहुचा था।
विधायक सुरेंद्र सिंह सोमवार को बैरिया में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। इस दौरान कौमी एकता दल के नेता मऊ के विधायक मुख्तार अंसारी को विधायक ने आतंकवादी बताते हुए कहा कि पाकिस्तान व अन्य दूसरे मुल्क के सहयोग से यहां इस्लाम को मजबूत करने का काम कर रहा है। किंतु इसे सफल नही होने दिया जाएगा। हमारे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और हमारी सरकार का ध्यान इन पर भी है इन्हें रास्ते पर लाने का प्रयास चल रहा है, परिणाम जल्दी ही आप लोगों के सामने होगा।