भारत छोड़ो आंदोलन की 77वीं वर्षगांठ के अवसर पर प्रदूषण भगाओ का संकल्प Varanasi news
भारत छोड़ो आंदोलन की 77वीं वर्षगांठ के अवसर पर नौ अगस्त को पूरे प्रदेश में 22 करोड़ पौधे लगाने का महाकुंभ आयोजित है।
वाराणसी, जेएनएन। भारत छोड़ो आंदोलन की 77वीं वर्षगांठ के अवसर पर नौ अगस्त को पूरे प्रदेश में 22 करोड़ पौधे लगाने का महाकुंभ आयोजित है। इसमें जनपद में 24 लाख 63 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। पहली बार इलेक्शन मोड में होने वाले इस पौधारोपण महाकुंभ के लिए जनपद के 108 न्याय पंचायत में सेक्टर अधिकारी और तीनों तहसील के उपजिलाधिकारी को जोनल अधिकारी की जिम्मेदारी दी गई है। जिलाधिकारी सुरेंद्र सिंह ने अभियान के विषय में गुरुवार को मीडिया को विकास भवन सभागार में जानकारी दी। बताया कि सभी सेक्टर अधिकारी गड्ढा खोदवाने, रोपण स्थल की जियो टैगिंग, पौधशाला से ग्राम पंचायत में पौधा पहुंचवाने, वितरण व रोपण का कार्य करवाएंगे।
इसमें प्रधान, वृक्ष अभिभावक, सचिव व ग्राम विकास अधिकारी सहयोग करेंगे। अभियान में 8 बजे सभी इकट्ठे होकर हरित संकल्प लेंगे। साढे आठ बजे हरियाली फेरी निकाली जाएगी। इसमें बच्चे, अभिभावक सभी को शामिल किया जाएगा। प्रयास है कि सुबह 11 बजे तक लक्ष्य को पूरा कर लिया जाए। नुकसान करने वालों पर सरकारी सम्पत्ति नुकसान का दंड पौधों को पशु व कुछ विकृत मानसिकता के लोग नुकसान पहुंचाते हैं। पशुओं से सुरक्षा के लिए एक व्यक्ति एक पौधा का लक्ष्य रखा गया है। कोई व्यक्ति जानबूझ कर पौधों को नुकसान पहुंचाएगा उसके खिलाफ सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के प्राविधान के अंतर्गत दंडित किया जाएगा।
पहली बार निजी भागीदारी पहले वन और अन्य विभाग मिल कर पौधारोपण कर देते थे। इस बार एक व्यक्ति एक पौधा का लक्ष्य बना निजी भागीदारी की गई है। पिछले 11 महीने पूर्व 30 लाख पौधे लगाने का वन विभाग, उद्यान, निजी नर्सरी और स्वयं सहायता समूह को लक्ष्य दिया गया। जमीनों को चिन्हित किया गया। कहां, कौन कितने पौधे लगाएगा उसे निर्धारित किया गया। जो लोग निजी जमीन पर पौधारोपण करवाने चाहते हैं उनसे पौधा लगाने के स्थान, बेराइटी और संख्या मांगी गई। सभी को निश्शुल्क पौधा दिया जा रहा है। राखी नेवादा के गांधी उपवन में 5500 पौधों का रोपण शासन ने प्रत्येक जिले में एक गांधी उपवन बनाने का लक्ष्य दिया है।इसके लिए सेवापुरी ब्लाक के राखी नेवादा का चयन किया गया है। जहां नौ अगस्त को मुख्य कार्यक्रम होगा और 5500 पौधे लगाए जाएंगे। इसी प्रकार हम प्रत्येक ब्लाक में एक गांधी उपवन जमीन की उपलब्धता के अनुसार बनाएंगे। नवोदय विद्यालय में भी 5000 हजार पौधे लगेंगे।
नंबर गेम
-100 गांवों में पंचवटी बनेगी
-750 सभी गांवों में पंचवटी का लक्ष्य
-3.85 लाख पौधा लगाएगा वन विभाग
-1.56 लाख नगर निगम लगाएगा
-1.29 लाख राजस्व व पंचायत विभाग
-1.36 लाख उद्यान विभाग लगाएगा
-12 लाख पौधे लगाएगा ग्राम्य विभाग।
अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप