Move to Jagran APP

पंच, किक और थ्रो से प्रतिद्वंदी हुआ ढेर, राष्ट्रीय सीनियर वुशू प्रतियोगिता में बनारस के खिलाड़ियों का दबदबा

चंडीगढ़ विश्वविद्यालय में आयोजित 29वीं राष्ट्रीय सीनियर वुशू प्रतियोगिता में बनारस के तीन खिलाड़ियों ने बाजी मारी है। इसमें बनारस के प्रसिद्ध वुशू खिलाड़ी सूरज यादव ने अपनी मेधा दिखाते हुए गोल्ड मेडल हासिल किया। इस खेल में मिक्स मार्शल आर्ट का प्रयोग मुख्य रूप से होता है।

By Saurabh ChakravartyEdited By: Published: Wed, 03 Mar 2021 11:48 AM (IST)Updated: Wed, 03 Mar 2021 11:48 AM (IST)
पंच, किक और थ्रो से प्रतिद्वंदी हुआ ढेर, राष्ट्रीय सीनियर वुशू प्रतियोगिता में बनारस के खिलाड़ियों का दबदबा
चंडीगढ़ विश्वविद्यालय में आयोजित 29वीं राष्ट्रीय सीनियर वुशू प्रतियोगिता में बनारस के तीन खिलाड़ियों ने बाजी मारी है।

वाराणसी, जेएनएन। चंडीगढ़ विश्वविद्यालय में आयोजित 29वीं राष्ट्रीय सीनियर वुशू प्रतियोगिता में बनारस के तीन खिलाड़ियों ने बाजी मारी है। इसमें बनारस के प्रसिद्ध वुशू खिलाड़ी सूरज यादव ने अपनी मेधा दिखाते हुए गोल्ड मेडल हासिल किया। इस प्रतियोगिता में बनारस के ही अशोक कुमार यादव ने 56 किलोग्राम और दुर्गेश यादव ने 65 किलोग्राम वर्ग में कांस्य पर अपना कब्जा जमाया। दैनिक जागरण से बातचीत में सूरज ने कहा कि सामने वाला पंच से खेल रहा है तो उसकी रेंज से दूर रहा। कुछ ही देर में वह बेहद आक्रामक मुद्रा में आ गया और वहीं उसके धैर्य की परीक्षा हो गई। बस पंच, किक और थ्रो तीनों को साथ में लेकर चला और बिना देर लगाए नाकआउट हुआ और स्वर्ण पदक खाते में आ गया।

loksabha election banner

महज डेढ़ मिनट में किया परास्त

हाल ही में प्रदेश के प्रतिष्ठित लक्ष्मण पुरस्कार विजेता सूरज यादव ने 70 किलोग्राम भारवर्ग में अपने प्रतिद्वंदी राजस्थान के शुभम गोरा को महज चंद मिनट में ही परास्त कर दिया। उस समय सूरज के 12 अंक हो गए थेे, जिसके बाद उनके जीत की घोषणा कर दी गई। इस दौरान उत्तर प्रदेश की टीम ने सर्वाधिक 12 पदक अपने नाम किए। सूरज बनारस में कोठी कैंट, अशोक सरहरी और दुर्गेश मोहारिया के हैं। सूरज ने बताया कि इस जीत के पीछे उनके कोच साई, लखनऊ के विजेंद्र सिंह की भूमिका सबसे अहम है। उन्होंने बताया कि इस खेल में मिक्स मार्शल आर्ट का प्रयोग मुख्य रूप से होता है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.