विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अराजक तत्वों को लेकर जो देश को अस्थिर करना चाहते हैं, उनको जनता देगी जवाब: नितिन नवीन

By Ashok Singh Edited By: Abhishek sharma
Published: Wed, 07 Oct 2026 06:41 PM (IST)

नितिन नवीन ने वाराणसी में कांग्रेस और विपक्ष पर अराजक तत्वों व घुसपैठियों का समर्थन करने का आरोप लगाया। उन्होंने ...और पढ़ें

नितिन नवीन का विपक्ष पर हमला: अराजक तत्वों को जनता देगी करारा जवाब।

नितिन नवीन का विपक्ष पर हमला: अराजक तत्वों को जनता देगी करारा जवाब।

HighLights

  1. नितिन नवीन ने कांग्रेस पर अराजक तत्वों के समर्थन का आरोप लगाया।

  2. विपक्ष द्वारा देश को अस्थिर करने के प्रयासों की कड़ी निंदा की।

  3. जनता घुसपैठियों को हक नहीं देगी, विकसित भारत का सपना पूरा करेगी।

जागरण संवाददाता, वाराणसी। भाजपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष बुधवार को वाराणसी में थे, उन्‍होंने कहा क‍ि मैं कांग्रेस के राज परिवार के सदस्यों को स्पष्ट रूप से कहना चाहता हूँ कि आपके परिवार के शाहजादे लोग राजनीति में पीछे से आए हैं, जबकि हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी पहले ऐसे प्रधानमंत्री हैं जिन्हें जनता के सामने घोषित किया गया और जनता ने जनादेश देकर उन्हें दिल्ली के लाल किले तक पहुँचाया।

हमने देखा है कि किस प्रकार असामाजिक तत्वों के साथ अराजकता का वातावरण विपक्ष के नेताओं द्वारा निर्मित किया जा रहा है। मैं स्पष्ट रूप से कहना चाहता हूँ कि उनकी नीयत और मकसद को भारत की जनता कभी पूरा नहीं होने देगी। आपने केवल उन लोगों की चिंता की है जो यहां के लोगों का हक छीनते हैं। आज जिस प्रकार की चर्चा हो रही है और असामाजिक तत्वों द्वारा अराजकता फैलाने का प्रयास किया जा रहा है, मैं नेता प्रतिपक्ष से कहना चाहता हूँ कि आप जिन घुसपैठियों का हक़ दिलाने की बात कर रहे हैं, उन्हें भारत की जनता कभी हक़ नहीं देने देगी।

आप किसके लिए चिंता कर रहे हैं? आप किनकी लड़ाई लड़ रहे हैं? मैं यहां पर असम के मुख्यमंत्री और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री का उल्लेख करना चाहता हूँ। यदि एसआईआर के माध्यम से घुसपैठियों का नाम कटता है, तो आप देश के लोकतंत्र पर सवाल उठा रहे हैं, जो कि आपके ऊपर सबसे बड़ा सवाल खड़ा करता है।

बताया क‍ि मैं कह सकता हूं कि इस अराजकतावादी मानसिकता और अराजकतावादी फ़ौज को भारत की जनता करारा जवाब देगी। मैं आज इस बात का आह्वान करता हूँ कि हमारे युवा साथियों, माननीय प्रधानमंत्री जी ने आज सभी को विकसित भारत का संकल्प दिया है। यह विकसित भारत का स्वप्न 140 करोड़ देशवासियों के साथ मिलकर हमें पूरा करना है।

आज का युवा माननीय प्रधानमंत्री के सपने को पूरा करेगा। इस शब्द के साथ कि भारत का युवा संघर्ष, समर्पण और अपने परिश्रम से विकसित भारत के सपने को आगे बढ़ाएगा। मैं आज के दिन उत्तर प्रदेश की पूरी टीम को बधाई देता हूँ, जिन्होंने यात्रा का स्वागत किया और उसे सफलतापूर्वक संचालित किया। साथ ही, युवा मोर्चा के साथियों को भी बधाई देता हूँ, विशेषकर हेमांग और उनकी पूरी टीम को, जिन्होंने यात्रा की परिकल्पना को पूरा किया।