विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

वाराणसी में टोल बचाने के ल‍िए नगर निगम के डंपर सीर गोवर्धनपुर के रास्ते से गुजरते हैं, जाम से आज‍िज होकर सड़क पर लेट कर क‍िया प्रदर्शन

By Ravi PandeyEdited By: Abhishek sharma
Published: Tue, 13 Oct 2026 12:53 PM (IST)

वाराणसी में नगर निगम के डंपर टोल बचाने के लिए सीर गोवर्धनपुर के रास्ते से गुजरते हैं, जिससे जाम और ...और पढ़ें

HighLights

  1. नगर निगम के डंपर टोल बचाने को गलत रास्ता लेते हैं।

  2. इससे सीर गोवर्धनपुर मार्ग पर भीषण जाम लगता है।

  3. सपा कार्यकर्ता अमन यादव ने सड़क पर लेटकर विरोध किया।

जागरण, संवाददाता वाराणसी। नगर निगम के डंपर टोल बचाने के लिए सीर गोवर्धनपुर से होकर हाइवे जाते हैं, जिससे न सिर्फ जाम लगता है बल्कि सड़के भी जल्दी टूटकर जर्जर हो रही हैं। कई बार चेतावनी के बाद सपा कार्यकर्ता अमन यादव मंगलवार को नगर निगम के डंपर को रोककर सड़क पर लेटकर प्रदर्शन किए।

आरोप है कि नेशनल हाइवे 19 पर डाफी स्थित टोल प्लाजा के टोल टैक्स बचाने के लिए नगर निगम के वाहन और डंपर के कारण डाफी से सीर गोवर्धनपुर स्थित संत रविदास मंदिर से लौटूबीर होते हुए हाइवे पर जाने के चक्कर में अक्सर जाम की समस्या हो जाती है।

वहीं रामनगर से डाफी की तरफ आने वाले बड़े वाहन और बाहरी वाहन भी लौटूबीर के पास से नीचे उतरकर संत रविदास मंदिर होते हुए बीएचयू परिसर या डाफी होते हुए फिर हाइवे पर चढ़ जाते हैं। जिससे इस मार्ग पर जाम की समस्या बनी रहती है।

सीर के रहने वाले सपा नेता अमन यादव ने बताया कि शहर का कूड़ा छोटे वाहनों से हाइवे के पास गिरा दिया जाता है जहां से नगर निगम की ट्रक और डंपर कूड़ा लेकर हाइवे पर टोल बचाने के चक्क में वापस संत रविदास मंदिर की तरफ से होकर फिर डाफी जाकर हाइवे पर चढ़ते हैं।

जिसके कारण कूड़े की बदबू और जाम से स्थानीय लोग और दर्शनार्थी परेशान होते हैं। अमन यादव का आरोप कई बार इस मामले को लेकर अधिकारियों तक समस्या पहुंचाई लेकिन हल नहीं निकला। जिसके बाद नगर निगम के सभी वाहनों को रोक दिया गया है। मौके पर सक्षम आधिकारी को बुलाकर हल नहीं निकला तो प्रदर्शन जारी रहेगा।