Move to Jagran APP

चंदौली में सयुस का विरोध प्रदर्शन, पुतले को लेकर पुलिस से हुई छीनाझपटी

नारी निकेतनों में महिलाओं के साथ हो रहे अपराध के विरोध में सपा ने चंदौली में विरोध प्रदर्शन किया।

By JagranEdited By: Published: Tue, 07 Aug 2018 02:33 PM (IST)Updated: Tue, 07 Aug 2018 02:33 PM (IST)
चंदौली में सयुस का विरोध प्रदर्शन, पुतले को लेकर पुलिस से हुई छीनाझपटी
चंदौली में सयुस का विरोध प्रदर्शन, पुतले को लेकर पुलिस से हुई छीनाझपटी

पीडीडीयू नगर(चंदौली): नारी निकेतन गृहों में हो रहे गोरखधंधे और महिलाओं के साथ अपराध को देखते हुए जगह जगह राजनीतिक दलों की ओर से विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। इस दौरान कहीं विरोध प्रदर्शन तो कहीं पुतला दहन कर सरकार के ढुलमुल रवैये पर नाराजगी जताई जा रही है। इसी क्रम में समाजवादी युवजन सभा द्वारा देवरिया में नारी निकेतन गृह में हुई घटना को लेकर मंगलवार को नगर में जुलूस निकालकर शासन का पुतला फूंका। पार्टी कार्यकर्ताओं ने इस दौरान देश में महिलाओं के खिलाफ हो रहे अपराध पर रोष व्यक्त करते हुए आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग करते हुए प्रशासन विरोधी नारे भी लगाए गए।

loksabha election banner

जुलूस सपा कार्यालय से शुरू होकर नगर भ्रमण करते हुए वापस वीआईपी गेट के समीप पहुंचा जहा कार्यकर्ताओं ने शासन का पुतला फूंका। इस दौरान जब तक पुलिस कार्यकर्ताओं से पुतला छीन पाती तब तक कार्यकर्ता पुतला फूंक चुके थे। इस दौरान कार्यकर्ताओं की पुतले को लेकर पुलिस से छीनाझपटी भी हुई। इसके बाद सपा कार्यालय पर आकर सभा हुई। इसमें वक्ताओं ने भाजपा सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। कहा कि इस सरकार में महिलाओं का सम्मान नहीं हो रहा है। जनता सब कुछ समझ रही है। आने वाले चुनाव में जनता इसका जवाब देगी। अगर इस तरह की चीजें नहीं रूकीं तो जनता सड़क पर उतर आएगी।

जुलूस और सभा में समाजवादी युवजन सभा के जिलाध्यक्ष चकरु यादव, सपा महासचिव नफीस अहमद गुड्डू, पूर्व प्रमुख बाबूलाल यादव, पूर्व चेयरमैन राजकुमार जायसवाल, वीरेंद्र यादव विक्की, प्रधान सुनील मौर्या, सत्येंद्र यादव, अंकित यादव, मुलायम सिंह डब्लू, महेंद्र पासवान, अशोक यादव, वीरू रावत सहित अन्य लोग उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.