विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

BHU के द्रव्यगुण विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष प्रो. बी. रामजी नेशनल एकेडमी ऑफ मेडिकल साइंसेज के सदस्य बने

By Vns Shailesh Asthana Edited By: Abhishek sharma
Published: Sun, 11 Oct 2026 01:51 PM (GMT+05:30)

काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के द्रव्यगुण विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष प्रो. बी. रामजी को चिकित्सा विज्ञान में उत्कृष्ट योगदान के लिए ...और पढ़ें

BHU के पूर्व विभागाध्यक्ष प्रो. बी. रामजी नेशनल एकेडमी ऑफ मेडिकल साइंसेज के सदस्य बने।

BHU के पूर्व विभागाध्यक्ष प्रो. बी. रामजी नेशनल एकेडमी ऑफ मेडिकल साइंसेज के सदस्य बने।

HighLights

  1. प्रो. बी. रामजी NAMS के सदस्य चुने गए।

  2. चिकित्सा विज्ञान में उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मान।

  3. BHU और आयुर्वेद जगत में खुशी की लहर।

जागरण संवाददाता, वाराणसी। काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के द्रव्यगुण विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष प्रो. बी. रामजी को चिकित्सा विज्ञान के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट और उल्लेखनीय योगदान के लिए नेशनल एकेडमी ऑफ मेडिकल साइंसेज (इंडिया), नई दिल्ली द्वारा वर्ष 2026 के लिए सदस्य चुना गया है।

हाल ही में एसआरएम इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी चेन्नई, तमिलनाडु में आयोजित एक विशेष समारोह के दौरान इस उपलब्धि की सराहना की गई। नेशनल एकेडमी ऑफ मेडिकल साइंसेज (NAMS) भारत सरकार की एक शीर्ष संस्था है, जो देश में चिकित्सा विज्ञान, अनुसंधान और शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए प्रतिष्ठित चिकित्सकों एवं शोधकर्ताओं को मान्यता प्रदान करती है।

यह सम्मान एकेडमी के अध्यक्ष डॉ. दिगंबर बेहेरा के माध्यम से प्रदान किया गया है। प्रो. बी. रामजी की इस ऐतिहासिक उपलब्धि से न केवल काशी हिन्दू विश्वविद्यालय, बल्कि संपूर्ण आयुर्वेद व चिकित्सा जगत में हर्ष की लहर है। क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियों, शिक्षाविदों और शुभचिंतकों ने उन्हें इस प्रतिष्ठित उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।