Move to Jagran APP

प्रियंका गांधी वाड्रा को अपने भाई राहुल और मां सोनिया के साथ इटली जाकर बस जाना चाहिए : सुरेंद्र सिंह

बैरिया विधायक सुरेंद्र सिंह ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी व महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के खिलाफ एक बार फिर विवादित बयान दिया है।

By Abhishek SharmaEdited By: Published: Wed, 08 Jan 2020 02:34 PM (IST)Updated: Wed, 08 Jan 2020 08:41 PM (IST)
प्रियंका गांधी वाड्रा को अपने भाई राहुल और मां सोनिया के साथ इटली जाकर बस जाना चाहिए : सुरेंद्र सिंह
प्रियंका गांधी वाड्रा को अपने भाई राहुल और मां सोनिया के साथ इटली जाकर बस जाना चाहिए : सुरेंद्र सिंह

बलिया, जेएनएन। बैरिया विधायक सुरेंद्र सिंह ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी व महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के खिलाफ एक बार फिर विवादित बयान दिया है। इससे पूर्व भी विधायक के विवादित बोल की वजह से पार्टी की काफी फजीहत हो चुकी है, इस बार भी कांग्रेस को कटघरे में खड़ा करते हुए उन्‍होंने काफी खरी खोटी सुनायी।

loksabha election banner

विधायक ने प्रियंका गांधी वाड्रा को कहा कि उन्हें अपने मां व भाई के साथ इटली जाकर अपने ननिहाल में बस जाना चाहिए क्योंकि जो उनकी संस्कृति है वह भारत की नहीं है। भारत तपस्वियों, त्यागियों और बलिदानियों का देश रहा है। इटली में होटल और बोतल की राजनीति चलती है। इन्हें वहां की आबोहवा ज्यादा रास आएगी। उन्होंने कहा कि विडंबना है कि जो स्वयं हिंदू धर्म के विषय में कुछ नहीं जानता, वह हिंदू धर्म पर उपदेश दे रहा है।

विधायक सुरेंद्र सिंह मंगलवार की देर शाम सुरेमनपुर में आयोजत एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। जिस में उन्होंने कहा कि संसद में कानून बनना चाहिए कि कोई भी विदेशी मां की कोख से जन्मी संतान प्रधानमंत्री या राष्ट्रपति नहीं बन सकेंगी। सुरेंद्र सिंह ने स्पष्ट किया कि सपा, बसपा और कांग्रेस के दिन लद चुके हैं। इनके अनर्गल प्रलाप से कुछ भी नहीं होने वाला है। वहीं सुरेंद्र सिंह के विवादित बयान को लेकर बुधवार को दिन भर सियासी हलकों में चर्चा होती रही। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.