Move to Jagran APP

ये चुनाव जनता के लिए चुनौती है, राहुल को सत्ता का शौक नहीं : प्रियंका गांधी

प्रयागराज से गंगा किनारे के पौराणिक स्थल सीतामढ़ी पहुंचीं प्रियंका गांधी ने सोमवार को मछुआरों और महिलाओं से संवाद किया।

By Abhishek SharmaEdited By: Published: Mon, 18 Mar 2019 07:51 PM (IST)Updated: Mon, 18 Mar 2019 07:55 PM (IST)
ये चुनाव जनता के लिए चुनौती है,  राहुल को सत्ता का शौक नहीं : प्रियंका गांधी
ये चुनाव जनता के लिए चुनौती है, राहुल को सत्ता का शौक नहीं : प्रियंका गांधी
भदोही, जेएनएन। प्रयागराज से गंगा किनारे के पौराणिक स्थल सीतामढ़ी पहुंचीं प्रियंका गांधी ने सोमवार को मछुआरों और महिलाओं से संवाद किया। लोकतंत्र में जनता की शक्ति का भान करते हुए अपील किया कि देश और संविधान को बचाने के लिए सोच-समझ के वोट करें। प्रियंका ने कहा मैंने और मेरे भाई ने बहुत संघर्ष देखे हैं। पिता और परिवार का बलिदान देखा है। राहुल को सत्ता का शौक नहीं है वो आप सभी की भलाई चाहते हैं।

मौजूदा सरकार ने पांच साल पहले खूब वादे किए और इतने साल की सत्ता के दौरान कोई वादा पूरा नहीं किया। किसानों की भलाई हुई न महिलाओं की भलाई हुई। युवाओं को रोजगार भी नहीं मिला। ये सरकार जनता को और उसकी आशाओं व अपेक्षाओं को नकारने वाली है। पीएम का नाम लिए बिना प्रियंका ने कहा कि खुद को शक्तिमान, 56 इंच के सीने वाले इतने महान नेता आप हैं तो सभी वादे पूरे क्यों नहीं किये। सच ये है कि आप दुर्बल हैं।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.