Move to Jagran APP

मोदी को गढ़ में ही घेरने आ रहीं प्रियंका गांधी, काशी क्षेत्र के कांग्रेसी जुटे तैयारियों में

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव व पूर्वी जोन की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके संसदीय क्षेत्र वाराणसी में घेरने आ रही हैं।

By Abhishek SharmaEdited By: Published: Sun, 10 Feb 2019 10:16 PM (IST)Updated: Mon, 11 Feb 2019 08:15 PM (IST)
मोदी को गढ़ में ही घेरने आ रहीं प्रियंका गांधी, काशी क्षेत्र के कांग्रेसी जुटे तैयारियों में
मोदी को गढ़ में ही घेरने आ रहीं प्रियंका गांधी, काशी क्षेत्र के कांग्रेसी जुटे तैयारियों में

वाराणसी [विनोद पांडेय] । कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव व पूर्वी जोन की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके संसदीय क्षेत्र वाराणसी में घेरने आ रही हैं। मोदी के खिलाफ रणनीति को अंजाम देने के लिए 14 फरवरी को वाराणसी संसदीय क्षेत्र के पदाधिकारियों के अलावा पूर्व सांसद व विधायकों को लखनऊ बुलाया गया है। सुबह साढ़े सात बजे प्रियंका गांधी के साथ बैठक तय हुई है जिसमें वाराणसी कांग्रेस संगठन की मजबूती के अलावा स्थानीय मुद्दों को लेकर फीडबैक लिया जाएगा।

loksabha election banner

प्रियंका गांधी ने वाराणसी संगठन के 20 लोगों को बुलाया है। इसमें पूर्व सांसद डा. राजेश मिश्र, पूर्व विधायक अजय राय, जिलाध्यक्ष प्रजानाथ शर्मा, महानगर अध्यक्ष सीताराम केशरी समेत फ्रंटल संगठन के पदाधिकारी भी शामिल होंगे। इस बैठक में ही तय होगा कि प्रियंका गांधी का बनारस दौरा कब होगा। फिलहाल यह तय है कि प्रयागराज स्थित आनंद भवन से प्रियंका गांधी पूर्वांचल में लोकसभा चुनाव की कमान संभालेंगी। इसके लिए आनंद भवन को तैयार किया जा रहा है। यहीं से पूर्वांचल के जिलों में प्रचार के लिए प्रियंका का प्रस्थान रहेगा। बड़ी बैठकों का आयोजन भी आनंद भवन में होगा।

रोड शो व रैली से बनाएंगे माहौल : बनारस में प्रियंका गांधी को लेकर बड़ा आयोजन करने की तैयारी कांग्रेस कर रही है। संभव है कि प्रियंका की पहली रैली बनारस में ही हो। उनके आगमन पर रोड शो कराने की भी रणनीति बन रही है ताकि यहां पर प्रियंका गांधी की हुई गर्जना दिल्ली समेत देश के हर कोने तक सुनाई दे।      

जमीनी स्तर पर तैयारी शुरू : लोकसभा चुनाव में मजबूती से उतरने के लिए कांग्रेस ने अभी से तैयारी शुरू कर दी है। प्रियंका गांधी के बनारस समेत पूर्वांचल के जिलों में पहुंचने से पहले ही प्रबुद्धजनों को जोड़ा जा रहा है। उप्र कांग्रेस कमेटी अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष दयानंद सिंह दुसाध ने बताया कि रविवार को लखनऊ में पूर्वांचल के प्रबुद्धजनों को पार्टी की मुख्यधारा से जोड़ा गया है। इसमें बीएचूय के प्रो. अमरनाथ पासवान, इलाहाबाद विश्वविद्यालय के डा. नूरुद्दीन मुहम्मद परवेज अंसारी, पूर्वांचल विश्वविद्यालय के डा. अजय कुमार सिंह, बीआर आंबेडकर विश्वविद्यालय के विभूति भूषण मलिक, महाराजगंज से प्रो. शिवकुमार पटेल के अलावा सामाजिक कार्यकर्ता पीएन राम पासवान, बलिया से सपा नेता आलोक यादव, महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के छात्र नेता राम परसन पासवान व नीतीश कुमार प्रमुख हैं। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.