sonbhadra massacre : सोनभद्र में उभ्भा नरसंहार पीडितों से मिलने पहुंच रहीं प्रियंका गांधी
सोनभद्र जिले में उभ्भा नरसंहार के एक महीने बाद प्रियंका गांधी एक बार फिर पीडितों से मिलने के लिए मंगलवार को जा रही हैं।
वाराणसी, जेएनएन। सोनभद्र जिले में उभ्भा नरसंहार के एक महीने बाद प्रियंका गांधी एक बार फिर पीडितों से मिलने के लिए मंगलवार को जा रही हैं। पूर्व में प्रियंका को मीरजापुर में ही प्रशासन ने रोक लिया था और वहीं से उन्होंने पीडितों से मुलाकात की थी। हालांकि उस समय भी उन्होंने प्रशासनिक रोक हटने के बाद आने का वायदा किया था। अब उसी कड़ी में प्रियंका नरसंहार पीडित गांव के लोगों से मिलने के लिए पहले बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचीं यहां कांग्रेस के पदाधिकारियों से मुलाकात के बाद सोनभद्र रवाना हो गईं।
वहीं बाबतपुर एयरपोर्ट पर मीडिया द्वारा कई बार बात करने का प्रयास किया गया लेकिन प्रियंका गांधी मीडिया से बचती रहीं। एयरपोर्ट पहुंचने के बाद एयरपोर्ट के वीआईपी गेट के बाहर निकलने के बाद कतारबद्ध खड़े कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं से उन्होंने मुलाकात किया। इस दौरान कुछ कार्यकर्ताओं ने पार्टी के स्थानीय नेताओं को लेकर शिकायत भी किया। उसके बाद प्रियंका गांधी 10:00 बजे सड़क मार्ग से सोनभद्र के लिए प्रस्थान कर गयीं।
प्रियंका गांधी का प्रोटोकाल : सुबह 9.45 बजे उनका विमान नई दिल्ली से बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचा। यहां से घोरावल तहसील में वह उभ्भा गांव में कार से रवाना हो गईं। दोपहर 1.30 वह गांव पहुंचेंगी। सामूहित नरसंहार पीडितों से वह लगभग घंटे भर तक मुलाकात करेंगी। दोपहर 2.30 बजे सड़क मार्ग से वापस बाबतपुर एयरपोर्ट रवाना हो जाएंगी। शाम 6.30 बजे विमान से वापस नई दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगी।
सोनभद्र में करेंगी पीडितों से मुलाकात : मंगलवार की सुबह प्रियंका गांधी के लालबहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट बाबतपुर पहुंचने की जानकारी होने के बाद कांग्रेसियों का एयरपोर्ट पर जमावड़ा भी हुआ। सुबह 9:45 बजे उनका विमान नई दिल्ली से बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंच रहा है। दरअसल माह भर पूर्व जमीन कब्जे को लेकर दस लोगों की उभ्भा गांव में गोली मार कर हत्या कर दी गई थी और दो दर्जन के करीब लोग घायल हो गए थे।
सोनभद्र जाएंगे बनारस के कार्यकर्ता
कांग्रेस महासचिव प्रियंका वाड्रा 13 अगस्त को सोनभद्र जा रही हैं। इसके लिए बाबतपुर एयरपोर्ट पर उनका आगमन होगा। यहां पर बनारस कांग्रेस की ओर से स्वागत की तैयारी की गई है। वहीं पूर्व विधायक अजय राय, पूर्व सांसद राजेश मिश्र, वरिष्ठ नेता सतीश चौबे, शैलेंद्र सिंह, मनीष चौबे, राघवेंद्र चौबे, देवेंद्र सिंह, जितेंद्र सेठ, पंकज चौबे आदि नेताओं के सोनभद्र जाने की संभावना है।
अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप