विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

प्रधानमंत्री का हेलीकाप्‍टर उतरेगा खोचवां में, फ्लीट का एक द‍िन पहले हुआ रिहर्सल

By Shailendra singh PintooEdited By: Abhishek sharma
Published: Sat, 24 Oct 2026 05:13 PM (GMT+05:30)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को वाराणसी के मिर्जामुराद स्थित रूपापुर में अरविंद मिल की नई इकाई का लोकार्पण करेंगे। यह ...और पढ़ें

प्रधानमंत्री वाराणसी में अरविंद मिल की नई इकाई का करेंगे लोकार्पण, हजार महिलाओं को मिलेगा रोजगार।

प्रधानमंत्री वाराणसी में अरविंद मिल की नई इकाई का करेंगे लोकार्पण, हजार महिलाओं को मिलेगा रोजगार।

HighLights

  1. PM मोदी करेंगे वाराणसी में अरविंद मिल की नई इकाई का उद्घाटन।

  2. 100 करोड़ के निवेश से 1000 महिलाओं को मिलेगा रोजगार।

  3. खेल परिधान, अंडरगारमेंट उत्पादन; महिला सशक्तीकरण पर जोर।

जागरण संवाददाता, (मिर्जामुराद) वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों रविवार को रूपापुर (खोचवां) के निकट हाईवे किनारे स्थापित अरविंद मिल की नई इकाई का लोकार्पण होगा।प्रधानमंत्री कंपनी में कार्यरत नारी शक्ति से संवाद भी करेंगे।शनिवार को हेलीपैड से कार्यक्रम स्थल तक फ्लीट का रिहर्सल कर सुरक्षा व्यवस्था की तैयारियां परखी गई।

अरविंद मिल से कुछ दूरी पर प्रधानमंत्री के हेलीकाप्टर को उतारने हेतु तीन हेलीपैड बनाए गए हैं।हेलीपैड पर उतरने के बाद पांच सौ मीटर की दूरी प्रधानमंत्री कार द्वारा तय करेंगे।कंपनी में कार्यरत नारी शक्ति से संवाद भी करेंगे।इस अवसर पर मुख्यमंत्री एवं राज्यपाल के लिए खोचवां गांव स्थित जनता इंटर कालेज के मैदान पर दो हेलीपैड बनाया गया हैं।हेलीपैड से मिल तक बांस-बल्ली लगाकर बैरिकेडिंग कर दिया गया हैं।

मिर्जामुराद के रूपापुर चौराहा के निकट खोचवां (भड़ेहरा) गांव में हाईवे किनारे सात एकड़ की भूमि पर अरविंद मिल की नई इकाई स्थापित की गई हैं।इसमें कुल एक सौ करोड़ का निवेश प्रस्तावित हैं।इस इकाई में एक हजार महिलाओं को रोजगार मिलेगा।महिलाओं को परिवहन और आवासीय व्यवस्था भी मिलेंगी। महिलाओं का पदनाम आपरेटर होगा।

कंपनी में कार्य करने वाली करीब तीन सौ महिलाओं को इस समय इकाई में प्रशिक्षण दिया जा रहा हैं। काशी की इस नई इकाई में स्पोर्टस वियर, अंडर गारमेंट का उत्पादन होगा।कंपनी में तीन सौ मशीनें लग चुकी हैं।भविष्य में इकाई में निवेश का द्रितीय चरण भी प्रस्तावित हैं। इस कंपनी के पास प्रसिद्ध ब्रांड एरो, टामी, हिलफिगर, केल्विन, क्लाइन का भी लाइसेंस हैं।

अरविंद मिल के इस नई इकाई का बीते 25 अप्रैल 2024 को भूमिपूजन हुआ था। पीएम के आगमन के मद्देनजर अरविंद मिल समेत ही आस-पास सड़क मार्ग को साफ-सफाई के साथ ही प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के फोटो युक्त बड़े-बड़े होर्डिंग व कटआउट लगाकर आकर्षक ढंग से सजाया गया हैं।हेलीपैड से लगायत कार्यक्रम स्थल तक सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने हेतु एसपीजी की टीम समेत बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुंच जांच-पड़ताल में जुट गया हैं।चप्पे-चप्पे पर पुलिस फोर्स तैनात किया गया हैं।

महिला सशक्तीकरण पर प्रधान ने जताई प्रसन्नता
प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के गांव में आगमन पर महिला ग्रामप्रधान श्वेता सिंह व उनके पति विधान सिंह ने महिलाओं को रोजगार देकर उन्हें आत्मनिर्भर बना सशक्तिकरण पर जोर देने पर प्रसन्नता व्यक्त की।