Move to Jagran APP

25 वर्ष की मेहनत का परिणाम है अर्जुन पुरस्कार : प्रशांति सिंह

अर्जुन पुरस्कार के लिए चयनित वाराणसी की बास्केटबॉल खिलाड़ी प्रशांति सिंह ने कहा कि अर्जुन पुरस्कार की सूची में नाम आने के बाद से उनके परिवार को पहचान मिल गई।

By Dharmendra PandeyEdited By: Published: Thu, 03 Aug 2017 03:05 PM (IST)Updated: Thu, 03 Aug 2017 03:23 PM (IST)
25 वर्ष की मेहनत का परिणाम है अर्जुन पुरस्कार : प्रशांति सिंह
25 वर्ष की मेहनत का परिणाम है अर्जुन पुरस्कार : प्रशांति सिंह

वाराणसी (जेएनएन)। देश में महिला बास्केटबाल को अलग पहचान देने वाली वाराणसी के सिंह सिस्टर्स में से एक प्रशांति ने आज अपने शहर तथा खेल को अलग पहचान दे दी है।

loksabha election banner

पांच सिंह सिस्टर्स में से एक प्रशांति का नाम आज खेल के क्षेत्र में मिलने वाले देश के बड़े सम्मान अर्जुन पुरस्कार की सूची में शामिल किया गया है।

अर्जुन पुरस्कार के लिए चयनित वाराणसी की बास्केटबॉल खिलाड़ी प्रशांति सिंह ने कहा कि अर्जुन पुरस्कार की सूची में नाम आने के बाद से उनके परिवार को पहचान मिल गई। यह परिवार के 25 वर्षों की मेहनत, समर्पण और त्याग का परिणाम है। यह पुरस्कार तो काशी की माटी का कमाल है, काशी के लोगों का आशीर्वाद है।

यह भी पढ़ें: घर आएगी नन्ही परी तो शगुन देंगे किन्नर

प्रशांति सिंह बनारस के सिंह सिस्टर्स घराने की पांच बहनों में ऊपर से तीसरी हैं। पांचों बहनें क्रमश: प्रियंका, दिव्या, प्रशांति , प्रतिभा और आकांक्षा बास्केटबॉल प्लेयर हैं।

यह भी पढ़ें: इस बार रक्षाबंधन महज तीन घंटे 22 मिनट का

प्रतिभा की शादी क्रिकेटर इशांत शर्मा से हुई है। उत्तर प्रदेश में बास्केटबॉल के क्षेत्र में अर्जुन अवार्ड पाने वाली प्रशांति पहली महिला खिलाड़ी हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.