विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

वाराणसी में फीडर से तीन घंटे बंद रही बिजली आपूर्ति, उमस से परेशान हुए लोग

By Jayprakash Pandey Edited By: Abhishek sharma
Published: Wed, 30 Sep 2026 03:58 PM (GMT+05:30)

वाराणसी में बिजली व्यवस्था सुधारने के लिए बुधवार को विभिन्न क्षेत्रों में तीन घंटे की बिजली कटौती की गई। लेढुपर, ...और पढ़ें

वाराणसी में बिजली कटौती से कई इलाकों में आपूर्ति बाधित, लोग उमस से बेहाल।

वाराणसी में बिजली कटौती से कई इलाकों में आपूर्ति बाधित, लोग उमस से बेहाल।

HighLights

  1. वाराणसी में बिजली व्यवस्था सुधारने को कटौती की गई।

  2. सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक आपूर्ति बाधित रही।

  3. लेढुपर, दौलतपुर, उदयपुर उपकेंद्रों के फीडर प्रभावित हुए।

जागरण संवाददाता, वाराणसी। बिजली व्यवस्था दुरुस्त करने को लेकर बुधवार को विभिन्न क्षेत्रों में बिजली कटौती की गई। इस बाबत पूर्व में ही अधिशासी अभियंता वीरेंद्र सिंह ने बताया था कि लेढुपर उपकेंद्र से निकलने वाले आशापुर, दौलतपुर उपकेंद्र से भक्ति नगर और उदयपुर उपकेंद्र से सोयेपुर फीडर सुबह 11 से दोपहर दो बजे तक बंद रहेगा।

बताया क‍ि इससे रुस्तमपुर, पैगंबरपुर, नटूई, सिंचाई विभाग कालोनी, चंद्रा चौराहा, आशापुर, अमनपुरी कालोनी, अकथा गांव, बजरंग नगर, संजय नगर, जीडी नगर, भक्ति नगर, विश्वनाथपुरी, बेलवा बाबा, शांतिपुरम, गजानंद अपार्टमेंट, सोयेपुर, मड़ाव, घनश्याम डिग्री कालेज के आसपास, लालपुर मस्जिद, पांडेयपुर, काली माता मंदिर चौराहा, राय साहब आदि क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बाधित रही।

इसके अलावा नगर निगम उपकेंद्र से सिगरा और हैप्पी माडल फीडर सुबह 11.30 से दोपहर दो बजे तक बंद रहेगा। इससे सिगरा, गांधी नगर, सिगरा कैंट रोड आदि क्षेत्र में सप्लाई बाधित रही। वहीं बि‍जली कटौती की वजह से दोपहर में उमस से लोग घरों में परेशान भी नजर आए। कई क्षेत्रों में तय समय से अध‍िक देर तक आपूर्त‍ि बाध‍ित रही।