Move to Jagran APP

कार्यकारिणी चुनाव में राजनीतिक जोर आजमाइश

वाराणसी : नगर निगम कार्यकारिणी चुनाव में राजनीतिक जोर आजमाइश चरम पर है। भाजपा लड़ने से पह

By JagranEdited By: Published: Fri, 23 Mar 2018 10:58 AM (IST)Updated: Fri, 23 Mar 2018 10:58 AM (IST)
कार्यकारिणी चुनाव में राजनीतिक जोर आजमाइश
कार्यकारिणी चुनाव में राजनीतिक जोर आजमाइश

वाराणसी : नगर निगम कार्यकारिणी चुनाव में राजनीतिक जोर आजमाइश चरम पर है। भाजपा लड़ने से पहले ही हथियार डालती हुई दिखाई पड़ रही है। अब समझौते के आधार पर चुनाव प्रक्रिया पूर्ण कराने की कवायद चल रही है। पत्ते लगभग तय हो गए हैं, बस उसे 24 मार्च को सदन की बैठक में खुलना ही बाकी रह गया है। वैसे किसके कितने उम्मीदवारों को कार्यकारिणी में जगह मिलने वाली है, यह सूची लगभग फाइनल कर दी गई है।

loksabha election banner

सूत्रों की मानें तो कार्यकारिणी का चुनाव टाले जाने की रणनीति पूरे जोर-शोर से आजमाई जा रही है। काफी कुछ तय भी हो चुका है। सभी पार्टियों के पार्षद आपसी रजामंदी से अपनी-अपनी पैठ बना चुके हैं। इसलिए समझौते के तहत कार्यकारिणी में भाजपा से छह, कांग्रेस से तीन, सपा से दो और निर्दल से एक उम्मीदवारी की दावेदारी तय कर दी गई है। सपा में दो, कांग्रेस में एक और निर्दल में एक प्रत्याशियों के नाम भी तय हो चुके हैं, लेकिन कांग्रेस ने अपने दो प्रत्याशियों के नाम नहीं खोले। इसे लेकर संगठन में माथापच्ची चल भी रही है। जबकि प्रत्याशी चयन के लिए भाजपा ने शुक्रवार को नगर निगम में अपनी बैठक बुला ली है। भाजपा पार्षद दल के नेता राजेश जायसवाल ने अपने सभी 40 पार्षदों को कॉल कर लिया है। आज उनके भी प्रत्याशी लगभग तय कर लिए जाएंगे। 12 कार्यकारिणी सदस्य चुनने के लिए नाम तय करने के बाद सभी पार्टियां मिनी सदन में सिर्फ कार्यकारिणी गठन का कोरम पूरा करने वाली हैं। कुछ इसी प्लानिंग के तहत ही अब पार्टी स्तर पर युद्धस्तर पर तैयारी जोर पकड़ी है।

--------

किसकी कितनी ताकत

भाजपा

बहुमत को जरूरी संख्या बल : 48

पार्षद : 40

विधायक : 03

एमएलसी : 02

बहुमत को चाहिए : 03 कांग्रेस

बहुमत को जरूरी संख्या बल : 24

पार्षद : 22

विधायक : 00

एमएलसी : 00

बहुमत को जरूरत : 02 सपा

कुल पार्षद : 16

सपा एमएलसी : 01

-------

इनका भी संख्या बल

निर्दल पार्षद : 13 बसपा पार्षद : 02


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.