विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

प्रतापगढ़ में लॉकअप में युवक की मौत के बाद म‍िलने जा रहे सपा व‍िधायक को पुल‍िस ने रोका

By Ramchandra GuptaEdited By: Abhishek sharma
Published: Sat, 26 Sep 2026 05:24 PM (IST)

प्रतापगढ़ में लॉकअप में युवक की मौत के बाद सपा विधायक तूफानी सरोज को पीड़ित परिवार से मिलने जाने से ...और पढ़ें

प्रतापगढ़ लॉकअप मौत: सपा विधायक को पीड़ित परिवार से मिलने से रोका गया।

प्रतापगढ़ लॉकअप मौत: सपा विधायक को पीड़ित परिवार से मिलने से रोका गया।

जागरण संवाददाता (पिंडरा) वाराणसी। प्रतापगढ़ के थाने के लॉकअप में जयुवक की मौत के बाद पीड़ित परिवार से मिलने जा रहे केराकत के सपा विधायक व पूर्व सांसद तूफानी सरोज को पुलिस ने रोक दिया। शुक्रवार रात करखियाव-कठेरवा स्थित उनके आवास पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया। इससे आवास पुलिस छावनी में तब्दील हो गया।

सपा प्रतिनिधिमंडल के साथ प्रतापगढ़ जाने की सूचना पर पुलिस ने विधायक को बाहर निकलने से रोकने के लिए आवास की घेराबंदी कर दी। इसकी जानकारी पर बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता भी आवास पर पहुंच गए। विधायक तूफानी सरोज ने आरोप लगाया कि सरकार प्रशासन के जरिए उन्हें पीड़ित परिवार से मिलने से रोक रही है।

कहा कि इससे पहले किसी सरकार में प्रतिनिधिमंडल को पीड़ित परिवार से मिलने जाने से नहीं रोका गया। उन्होंने इसे लोकतांत्रिक व्यवस्था का हनन बताया। आवास पर केराकत सीओ के साथ फूलपुर थाने की फोर्स तैनात रही। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य सिकंदर मिश्रा, प्रदेश सचिव कमलेश पटेल, विधानसभा अध्यक्ष मनोज यादव समेत बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।