विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

BHU में UGC के समर्थन में व‍िवाद के बाद छात्र की प‍िटाई के मामले में पुल‍िस ने दर्ज क‍िया मुकदमा

By Ravi PandeyEdited By: Abhishek sharma
Published: Wed, 04 Feb 2026 05:52 PM (GMT+05:30)

बीएचयू के राजाराम हॉस्टल में फेसबुक पोस्ट को लेकर छात्रों के दो गुटों में विवाद हुआ। यूजीसी समर्थन में वीडियो ...और पढ़ें

बीएचयू में यूजीसी पोस्ट पर विवाद, छात्र की पिटाई के बाद पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा।

बीएचयू में यूजीसी पोस्ट पर विवाद, छात्र की पिटाई के बाद पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा।

HighLights

  1. फेसबुक पोस्ट पर बीएचयू में छात्रों का विवाद।

  2. यूजीसी समर्थन वीडियो साझा करने पर छात्र की पिटाई।

  3. पुलिस ने चार नामजद व अज्ञात पर केस दर्ज किया।

जागरण संवाददाता, वाराणसी। बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के राजाराम हास्टल में मंगलवार की रात फेसबुक पर एक पोस्ट को लेकर व‍िवाद में छात्रों के दो गुट आमने-सामने आ गए। आरोप है क‍ि इस दौरान कुछ छात्रों ने यूजीसी के समर्थन में निकाले गए जुलूस का वीडियो और फोटो फेसबुक पर साझा करने से नाराज होकर एक छात्र की बेरहमी से पिटाई कर दी।

पीड़ित छात्र आदर्श कुमार, ने अपने फेसबुक अकाउंट पर यूजीसी के समर्थन में आयोजित कार्यक्रम की तस्वीरें और वीडियो साझा की थीं। इस पोस्ट के कारण दूसरे गुट के छात्रों में आक्रोश उत्पन्न हुआ। आदर्श कुमार, जो एमए प्रथम वर्ष के इतिहास के छात्र हैं, उन्‍होंने बताया कि पिटाई के कारण उन्हें पेट और सिर पर गंभीर चोटें आई हैं।

आदर्श ने यह भी बताया कि हमलावरों ने उन्हें धमकी दी थी। इस घटना में राजनीति विज्ञान और समाजशास्त्र के छात्र शामिल थे। आदर्श कुमार मेस में खाना खाने गए थे, तभी उन पर अचानक हमला किया गया। हमलावरों ने न केवल उन्हें घायल किया, बल्कि उनका मोबाइल भी छीन लिया। इस मामले में लंका पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज किया है।

पुलिस ने आदर्श की शिकायत पर अभय चतुर्वेदी, आशु सिंह, अमित, अंकित सिंह, जो एमए द्वितीय वर्ष के छात्र हैं, सहित चार अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आदर्श का आरोप है कि हमलावर पहले से ही घात लगाकर उनकी प्रतीक्षा कर रहे थे। जैसे ही वह मेस में पहुंचे, उन पर सिर पर हमला कर दिया गया।

पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है। इस घटना ने बीएचयू परिसर में सुरक्षा को लेकर सवाल उठाए हैं। छात्र संगठनों ने भी इस घटना की निंदा की है और विश्वविद्यालय प्रशासन से उचित कार्रवाई की मांग की है। हालांक‍ि तहरीर में यूजीसी को लेकर हुए व‍िवाद का ज‍िक्र नहीं है। 

इस प्रकार की घटनाओं ने बीएचयू में इन द‍िनों माहौल को न सि‍र्फ तनावपूर्ण बनाया है बल्‍क‍ि श‍िक्षा का माहौल भी ब‍िगाड़ा है। छात्रों के बीच तनाव व‍िश्वविद्यालय के शैक्षणिक माहौल को भी प्रभावित करती हैं। हालांक‍ि बीएचयू प्रशासन ने समय रहते मामले को लेकर आरोप‍ित छात्रों पर कार्रवाई शुरू कर दी है।