चौकाघाट फ्लाइओवर का पुलिस ने रोका काम, मांगा अनुमति पत्र तो सेतु निगम के अभियंता हुए नाराज
चौकाघाट फ्लाइओवर निर्माण कार्य को सिगरा पुलिस ने रोक दिया है। सोमवार को पिलर नंबर 46 व 47 पर स्लैप ढलाई का कार्य किया जा रहा था।
वाराणसी, जेएनएन। चौकाघाट फ्लाइओवर निर्माण कार्य को सिगरा पुलिस ने रोक दिया है। सोमवार को पिलर नंबर 46 व 47 पर स्लैप ढलाई का कार्य किया जा रहा था। पुलिस की इस कार्रवाई से सेतु निगम के अभियंता नाराज हो गए हैं। उन्होंने उप परियोजना प्रबंधक को पत्र लिखकर गहरी नाराजगी जाहिर की है।
कहना है कि फ्लाइओवर निर्माण कार्य तक यातायात पूर्णत: प्रतिबंधित रहने के बाद ही कार्य किया जाएगा। उन्होंने पुलिस पर दुव्र्यवहार का आरोप लगाया है। कहना है कि सेतु निर्माण इकाई-2 को परेशान किया जा रहा है। यह पहला मौका नहीं है जब पुलिस ने कार्य को अनुमति के नाम पर रोका और कार्य करने वालों के साथ गाली-गलौच की। इससे पूर्व चार नवंबर को भी रात में हाइड्रा चालक आबिद के साथ दुव्र्यवहार किया गया। रात नौ से 12 बजे तक उसे रोडवेज पुलिस चौकी में बैठाया गया।
अब सेतु निगम के अभियंता पुलिस चौकी पहुंचे तो चालक को छोड़ा गया। कहना है कि पुलिस की ओर से गर्डर चढ़ाने का परमिशन, शटङ्क्षरग का परमिशन, वेल्डिंग का परिमिशन, सरिया चढ़ाने का परमिशन, हाइड्रा चलाने का परमिशन, कंक्रीट किए जाने का परमिशन, बियङ्क्षरग चढ़ाने का परमिशन, एंगल-ब्रेसिंग लगाने का परमिशन, कैंची के लिए होल किए जाने का परमिशन समेत न जाने किन-किन कार्यों के लिए अनुमति पत्र चाहिए। इसको लेकर कार्य में अवरोध पहुंचाया जा रहा है। अभियंताओं ने चेताया कि जब तक सेतु निगम के आला अधिकारी कार्य स्थल पर पूर्णत: यातायात प्रतिबंध की अनुमति नहीं लेते हैं तब तक कार्य करना मुश्किल होगा।
भीड़ को देख कार्य कराया बंद
राेडवेज पुलिस चौकी प्रभारी मिर्जा रिजवान बेग का कहना है कि देव दीपावली को लेकर नगर में आई भीड़ व वीआइपी आगमन को देखते हुए कार्य बंद कराया गया क्योंकि उस वक्त मौके पर यातायात प्रतिबंधित करना संभव नहीं था।