विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

वाराणसी में श्रेया हत्याकांड मामले में पुलिस ने एक आरोपित को मुठभेड़ के दौरान किया गिरफ्तार

By Ravi PandeyEdited By: Abhishek sharma
Published: Mon, 24 Aug 2026 11:18 AM (IST)

श्रेया हत्याकांड में शामिल आरोपी पुनीत मिश्रा को क्राइम ब्रांच और राजातालाब पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया ...और पढ़ें

HighLights

  1. श्रेया हत्याकांड का आरोपी पुनीत मिश्रा मुठभेड़ में गिरफ्तार।

  2. पुलिस मुठभेड़ में आरोपी पुनीत मिश्रा के पैर में लगी गोली।

  3. मुख्य आरोपी विवेक चौबे ने ब्लैकमेल कर की थी हत्या।

जागरण संवाददाता, रोहनिया (वाराणसी)। श्रेया हत्याकांड में शामिल आरोपित पुनीत मिश्रा को क्राइम ब्रांच तथा राजातालाब पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान सोमवार की भोर में जमुनी के पास से गिरफ्तार किया है।आरोपित के पैर में गोली लगी है जिसे अस्पताल भेजा गया है। आरोपित के पास से 315 बोर का कट्टा और कारतूस बरामद हुआ है।

पुलिस के अनुसार पैसे का लालच देकर आरोपितों ने श्रेया की हत्या कर डाली।मुठभेड़ के दौरान एक आरोपित बाइक से फरार हो गया । जिसकी तलाश में पुलिस टीम लगी है। राजातालाब थाना क्षेत्र के मरूई की रहने वाली एमएससी की छात्रा श्रेया उपाध्याय की बच्छांव पश्चिमपुरा (रोहनिया) में किराए के कमरे में की गई हत्या के मामले में पुलिस ने रविवार देर रात मुख्य आरोपित विवेक चौबे के दो सहयोगियों को हिरासत में ले लिया है, जिनसे पुलिस पूछताछ कर रही थी।

पुलिस की पूछताछ में सामने आया है कि श्रेया की शादी तय होने के बाद से उसके रवैये को लेकर विवेक चौबे नाखुश था। देर रात तक पुलिस दोनों से पूछताछ की करती रही। मरुई निवासी सुनील उपाध्याय और रीता उपाध्याय की इकलौती बेटी श्रेया उपाध्याय 22 वर्ष जगतपुर पीजी कालेज में रसायन विज्ञान से एमएससी द्वितीय वर्ष की छात्रा रही। श्रेया 18 अगस्त को सुबह करीब पौने नौ बजे कालेज के लिए निकली थी।

रास्ते में ही आरोपित विवेक चौबे ने उसे बाइक पर बैठा लिया था और बच्छांव पश्चिमपुरा किराए के कमरे में ले जाकर हत्या कर दी थी। हत्या के बाद से ही श्रेया के परिजन विवेक चौबे और उसके रिश्तेदारों की मिलीभगत से हत्या का आरोप लगा रहे हैं। श्रेया की मां और पिता के अनुसार विवेक चौबे दूसरी जगह शादी न होने की धमकी दिया था। नीट परीक्षा की तरफ तैयारी के बहाने उसके करीब आया विवेक चौबे कुछ फोटो बनाकर ब्लैकमेल भी करता रहा।

राजातालाब में हुई मुठभेड़ में गिरफ्तार पुनीत मिश्रा ने ही विवेक चौबे के साथ मिलकर श्रेया उपाध्याय की हत्या की थी।विवेक चौबे ने हत्या में मदद करने पर पुनीत मिश्रा को 22 लाख रुपये देने का वादा किया था। अब विवेक चौबे की तलाश में पुलिस की कई टीमें छापेमारी कर रही हैंैं।

-

नीतू कादयान, डीसीपी गोमती/डीसीपी क्राइम