पीएम को राखी भेजने पर पीएमओ ने भेजा प्रशंसा पत्र, डाक अधीक्षक ने छात्रा को किया सम्मानित
कक्षा 8 की छात्रा दीपाली चौधरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को राखी भेजने पर पीएमओ से प्रशंसा पत्र मिला है। ...और पढ़ें

पीएम मोदी को राखी भेजने वाली बलिया की छात्रा दीपाली को पीएमओ से मिला प्रशंसा पत्र।
HighLights
छात्रा दीपाली चौधरी ने प्रधानमंत्री मोदी को भेजी थी राखी।
पीएमओ ने दीपाली की पहल पर प्रशंसा पत्र भेजा।
डाक अधीक्षक ने विद्यालय में छात्रा को सम्मानित किया।
जागरण संवाददाता, बांसडीह (बलिया)। रक्षाबंधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को राखी भेजने वाली एस.एस. पैरामाउंट स्कूल की छात्रा को प्रधानमंत्री कार्यालय से प्रशंसा पत्र मिला है। एस.एस. पैरामाउंट स्कूल, मझौली की कक्षा 8 की छात्रा दीपाली चौधरी ने रक्षाबंधन के पावन अवसर पर प्रधानमंत्री को राखी भेजी थी। उसकी इस भावपूर्ण पहल को सराहते हुए पीएमओ की ओर से प्रशंसा पत्र भेजा गया है।
छात्रा की इस उपलब्धि पर बलिया के डाक अधीक्षक राजीव कुमार श्रीवास्तव स्वयं विद्यालय पहुंचे और दीपाली को सम्मानित किया। उन्होंने छात्रा के इस प्रयास को देशभक्ति और संस्कारों से जुड़ी प्रेरणादायक पहल बताया। विद्यालय के प्रधानाचार्य ने कहा कि यह पूरे विद्यालय परिवार के लिए गर्व का क्षण है।
दीपाली की पहल अन्य विद्यार्थियों को भी अपनी भावनाओं को रचनात्मक रूप से व्यक्त करने के लिए प्रेरित करेगी।इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक, शिक्षक-शिक्षिकाएं और छात्र छात्राएं मौजूद रहे। विद्यालय परिवार ने डाक विभाग द्वारा किए गए इस सम्मान के लिए आभार जताया।
