Move to Jagran APP

पीएम नरेंद्र मोदी के गोद लिए गांव में किशोरियां हो रहीं सशक्त

वाराणसी में पीएम के गोद लिए गांव नागेपुर में किशोरियों को सशक्त बनाने के लिए समर कैंप का आयोजन किया गया है।

By JagranEdited By: Published: Fri, 25 May 2018 06:12 PM (IST)Updated: Fri, 25 May 2018 06:12 PM (IST)
पीएम नरेंद्र मोदी के गोद लिए गांव में किशोरियां हो रहीं सशक्त
पीएम नरेंद्र मोदी के गोद लिए गांव में किशोरियां हो रहीं सशक्त

वाराणसी (मिर्जामुराद) : पीएम के गोद लिए गांव नागेपुर में आशा ट्रस्ट और लोकसमिति के संयुक्त तत्वाधान में लोक समिति आश्रम में किशोरी लड़कियों को आत्मनिर्भर व स्वावलम्बी बनाने के लिये समर कैम्प प्रशिक्षण शिविर चल रहा है। प्रशिक्षण शिविर में नागेपुर और आसपास के गांवों से 70 से ज्यादा लड़किया शामिल हैं। शुरुआती पन्द्रह दिन शिविर में लड़कियों को मार्शल आर्ट, जूडो कराटे के माध्यम से आत्मरक्षा के तौर तरीके सिखाए जा रहे हैं।

loksabha election banner

आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर में पहले दिन लडकियों को उनके जीवन में घटने वाली सामान्य घटना और उसके बचाव के उपाय से अवगत कराया गया। आमतौर पर सड़क पर चलते समय बस या ट्रेन में सवारी करते हुए स्कूल कालेज-बाजार में अक्सर मनचले लड़के अकेली लड़की को देखकर छींटाकसी छेड़खानी करते मिल जाते हैं। कभी-कभी अकेली लड़की को देखकर उनके साथ दुष्कर्म व हत्या जैसी जघन्य घटना को भी अंजाम दे देते है। ऐसे माहौल में लड़कियों को सतर्क रहना जरूरी है उन्हें अपने बचाव की जानकारी होनी चाहिए साथ ही मानसिक रूप से लड़कियों को मजबूत भी होना जरुरी हैं।

शिविर के माध्यम से लड़कियों को मनचले लड़कों द्वारा लड़की से साथ किये जाने वाले सामान्य हरकतों से अवगत कराया गया। साथ ही उनसे बचाव की सामान्य जानकारी भी दिया गया और लड़कियों के साथ घर परिवार में परिवार के सदस्यों द्वारा होने वाली यौन हिंसा से भी अवगत कराया गया और उस कठिन स्थिति में अपने को कैसे संभालेगी इसकी भी जानकारी दिया गया।

लोक समिति के संयोजक नन्दलाल मास्टर ने बताया कि प्रशिक्षण शिविर में लड़कियों को आत्मरक्षा के लिए मार्शल आर्ट के अलावा उनको स्वावलंबी बनाने के लिए कम्प्यूटर, इंग्लिश स्पीकिंग कोर्स, ब्यूटीशियन, कुकिंग, संगीत, डान्स आदि भी सिखाया जा रहा है। समर कैम्प के बाद नागेपुर और आसपास के गांवों की लड़कियों को जोड़कर एक सचल दस्ता की टीम बनाकर लडकियों और माहिलाओं के साथ होने वाली हिंसा को रोकेंगे। समर कैम्प में मार्शल आर्ट विशेषज्ञ रूबी पाल व परमतोष विश्वकर्मा प्रशिक्षण दे रहे हैं। कार्यक्त्रम में मुख्य रूप से पूजा, अनीता, मधुबाला, बेबी, आशा आदि सहयोग दे रहे हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.