विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 04, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

एप के जरिए बनारस की गतिविधियों पर नजर रखेंगे पीएम मोदी

By amal chowdhuryEdited By:
Published: Mon, 04 Sep 2017 08:58 AM (GMT+05:30)

मंडल अध्यक्ष अपने बूथ स्तरीय पदाधिकारियों से वार्ता करना चाहेंगे तो वह सभी बूथ अध्यक्षों से एक साथ वीडियो कॉलिंग कर सकेंगे।

एप के जरिए बनारस की गतिविधियों पर नजर रखेंगे पीएम मोदी
एप के जरिए बनारस की गतिविधियों पर नजर रखेंगे पीएम मोदी

वाराणसी (जागरण संवाददाता)। भारतीय जनता पार्टी ने शनिवार की मध्यरात्रि ऐसा एप लांच किया जिसके माध्यम से प्रधानमंत्री व वाराणसी के सांसद नरेंद्र मोदी संसदीय क्षेत्र से सीधे जुड़ गए। बनारस में संगठन स्तर पर क्या गतिविधियां चल रही हैं, उसकी जानकारी अब उन तक सीधे पहुंचने लगेंगी।

वाराणसी महानगर भाजपा ने 17 सितंबर को नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के पूर्व यह एप लांच कर उन्हें उपहार प्रदान किया है। अभी यह बनारस के लिए है, आगे इसे दूसरे क्षेत्रों में भी विस्तार दिया जाएगा।

काशी में एप का शुभारंभ पार्टी के प्रदेश सह प्रभारी सुनील ओझा, काशी क्षेत्र के संगठन मंत्री रत्नाकर, महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि व आईटी सेल दिल्ली के प्रमुख अखिलेश मिश्र ने किया। इस एप का नाम बीजेपी कनेक्ट एप है।

यह भी पढ़ें: अब महाशक्ति की भूमिका में आए भारत: आरएसएस

इससे वाराणसी महानगर व जिले के भाजपा पदाधिकारी सीधे अपने सांसद से जुड़ सकेंगे। यह वाट्सएप की तरह ही काम करेगा। मंडल अध्यक्ष अपने बूथ स्तरीय पदाधिकारियों से वार्ता करना चाहेंगे तो वह सभी बूथ अध्यक्षों से एक साथ वीडियो कॉलिंग कर सकेंगे। 

यह भी पढ़ें: चार आइपीएस अफसरों के तबादले, हटाई गईं बलिया की एसपी