विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

वाराणसी में अरविंद लिमिटेड की नई परिधान निर्माण इकाई का पीएम ने किया उद्घाटन

By Shivam SinghEdited By: Abhishek sharma
Published: Sun, 25 Oct 2026 10:56 AM (IST)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी के मिर्जामुराद में अरविंद लिमिटेड की नई परिधान निर्माण इकाई का उद्घाटन किया। यह इकाई ...और पढ़ें

पीएम मोदी ने वाराणसी में अरविंद लिमिटेड की नई परिधान इकाई का लोकार्पण किया।

पीएम मोदी ने वाराणसी में अरविंद लिमिटेड की नई परिधान इकाई का लोकार्पण किया।

HighLights

  1. पीएम मोदी ने वाराणसी में नई परिधान इकाई का उद्घाटन किया।

  2. पूर्वांचल में एक हजार से अधिक रोजगार सृजित होंगे।

  3. 100-150 करोड़ रुपये के निवेश से बनी यह आधुनिक इकाई।

जागरण संवाददाता, वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को वाराणसी के मिर्जामुराद क्षेत्र में अरविंद लिमिटेड की नई परिधान निर्माण इकाई का उद्घाटन किया। यह इकाई पूर्वांचल के वस्त्र उद्योग को नई गति देने और स्थानीय स्तर पर बड़े पैमाने पर रोजगार सृजन का माध्यम बनेगी।

प्रधानमंत्री सुबह लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचे और हेलीकाप्टर से सीधे मिर्जामुराद स्थित संयंत्र पहुंचे। उद्घाटन समारोह में उन्होंने इकाई का औपचारिक लोकार्पण किया। यह परियोजना करीब 100 से 150 करोड़ रुपये के निवेश से तैयार हुई है। इसमें खेल परिधान, अंडरगारमेंट्स, शर्ट और टी-शर्ट का उत्पादन होगा।

संयंत्र आधुनिक विनिर्माण तकनीकों से लैस है और घरेलू तथा वैश्विक ब्रांडों की मांग पूरी करेगा। इस इकाई से एक हजार से अधिक लोगों को प्रत्यक्ष रोजगार मिलने की उम्मीद है। इनमें बड़ी संख्या में स्थानीय महिलाएं शामिल हैं, जिन्हें पहले से प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है। परियोजना उत्तर प्रदेश को औद्योगिक निवेश का प्रमुख केंद्र बनाने और विनिर्माण आधारित आर्थिक विकास को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

उद्घाटन के बाद प्रधानमंत्री नमो घाट पहुंचे, जहां भारतीय वायु सेना की 94वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में ‘विंग्स ओवर गंगा’ एयर शो का अंतिम दिन आयोजित हो रहा है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी इस कार्यक्रम में शामिल हुए। अरविंद लिमिटेड की इस इकाई को पूर्वांचल के वस्त्र पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत करने वाला बताया जा रहा है।

यह न केवल क्षेत्र में औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ाएगी, बल्कि युवाओं को कौशल विकास और स्थायी रोजगार के अवसर भी प्रदान करेगी। स्थानीय प्रशासन और पुलिस ने कार्यक्रम की सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए थे। प्रधानमंत्री के इस दौरे से काशी में राष्ट्र रक्षा के पराक्रम और औद्योगिक विकास के संकल्प का संगम देखने को मिला। माँ गंगा की पावन धरा पर विकास की नई गाथा लिखी जा रही है।