विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पीएम ने अरव‍िंद म‍िल की शुरूआत की, अगले ही दिन नौकरी के लिए बायोडाटा लेकर पहुंचने लगे लोग

By Shailendra Singh Edited By: Abhishek sharma
Published: Tue, 27 Oct 2026 01:51 PM (IST)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी के खोचवां में अरविंद लिमिटेड की नई इकाई का उद्घाटन किया, जिसके बाद अगले ही ...और पढ़ें

पीएम ने रविवार को किया था अरविंद मिल का उद्घाटन।

पीएम ने रविवार को किया था अरविंद मिल का उद्घाटन।

HighLights

  1. पीएम मोदी ने वाराणसी में अरविंद लिमिटेड की नई इकाई खोली।

  2. यह फैक्ट्री 150 करोड़ की लागत से बनी, 1000 महिलाओं को रोजगार।

  3. उद्घाटन के बाद नौकरी के लिए बड़ी संख्या में बायोडाटा जमा।

जागरण संवाददाता, (मिर्जामुराद) वाराणसी। खोचवा के अरविंद लिमिटेड की नई मैनुफैक्चरिंग इकाई का रविवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उद्घाटन किया था। सोमवार को इस फैक्ट्री में कार्य करने की इच्छा में आसपास की कई महिलाएं पहुंचीं और अपना बायोडाटा जमा किया। गेट पर ही सौ से ज्यादा बायोडाटा जमा हो गए।

उधर पीएम की सुरक्षा के लिए लगे बैरिकेड सोमवार को हटाया गया। फैक्ट्री में भी पूरे दिन पीएम के सफल कार्यक्रम की ही चर्चा होती रही। रूपापुर चौराहा के निकट खोचवां में नई इकाई स्थापित हुई है। तकरीबन 150 करोड़ के इस प्रोजेक्ट में एक हजार महिलाओं को रोजगार मिलेगा।

परिवहन और आवासीय व्यवस्था भी है। प्रथम चरण में 300 महिलाओं की आपरेटर के पद पर भर्ती भी हुई थी। नई इकाई में स्पोर्ट्स वियर, अंडर गारमेंट का उत्पादन होगा। इसके पास ब्रांड एरो, टामी, हिलफिगर, केल्विन, क्लाइन का भी लाइसेंस हैं।