बारिश में बनारस रेलवे स्टेशन का प्लेटफॉर्म नंबर-8 बना 'झरना', वीडियो हो रहा है वायरल
बनारस रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-8 पर बारिश का पानी झरने की तरह गिरने से रेलवे व्यवस्था पर सवाल उठे। ...और पढ़ें
HighLights
बनारस रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म 8 पर दिखा झरने जैसा नजारा।
बारिश के पानी से रेलवे व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल।
रेन वाटर पाइप में कचरा फंसने से हुई थी जलभराव की समस्या।
जागरण संवाददाता,वाराणसी। बनारस रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-8 पर पंखे से और शेड से बारिश का पानी तेज धार में गिरता नजर आ रहा है, जिससे ऐसा लग रहा था मानो प्लेटफॉर्म पर झरना बह रहा हो। जिसके बाद रेलवे की व्यवस्थाओं पर सवाल उठने लगे। शनिवार को तेज बारिश होने प्लेटफार्म नंम्बर आठ पर बारिश का पानी गिरने लगा।
मामले को लेकर जब संबंधित रेलवे विभाग से संपर्क किया गया तो उन्होंने बताया कि लगातार बारिश के दौरान रेन वाटर पाइप में मांझा और पेड़ों की पत्तियां और बोतल फंस जाने के कारण पानी की निकासी बाधित हो गई थी। इसकी वजह से पानी का प्रवाह स्टेशन पर टंगे पंखे से होकर गिरने लगा।
बताया गया कि इसी कारण पानी प्लेटफॉर्म पर गिरने लगा। सूचना मिलते ही रेलवे की टीम ने मौके पर पहुंचकर रेन वाटर पाइप की सफाई कर दी, जिसके बाद समस्या का समाधान हो गया। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि अब पानी की निकासी सामान्य रूप से हो रही है। हालांकि इसका वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल होने लगा।
पूर्व में भी स्टेशन पर मानसून के दौरान कई जगहों पर छत से नीचे झरने की तरह पानी गिरने की खबरें और वीडियो वायरल होते रहे हैं। अरबों के खर्च से बने स्टेशन की बरसात में दुर्गति की वायरल हो रही तस्वीरें और वीडियों की वजह से स्टेशन की पूर्व में बनी हुई छवि को भी काफी नुकसान पहुंचा है।
