Move to Jagran APP

विश्व पर्यावरण दिवस : जन्म नक्षत्र का लगाएं पौधा, जीवन में आएगी सुख समृद्धि

यदि नक्षत्रों के अनुसार पौधरोपण किया जाए तो आरोग्य व समृद्धि होनी सुनिश्चित है। वे बताते हैं कि अनेक बाधाओं से मुक्ति दिलाने में भी नक्षत्रों और पौधों का महत्व होता है।

By Vandana SinghEdited By: Published: Tue, 04 Jun 2019 07:36 PM (IST)Updated: Wed, 05 Jun 2019 10:32 AM (IST)
विश्व पर्यावरण दिवस : जन्म नक्षत्र का लगाएं पौधा, जीवन में आएगी सुख समृद्धि
विश्व पर्यावरण दिवस : जन्म नक्षत्र का लगाएं पौधा, जीवन में आएगी सुख समृद्धि

वाराणसी, जेएनएन। भारतीय संस्कृति पूरी तरह प्रकृति आधारित है। तिथि, वार, नक्षत्र, योग और करण का पंचांग पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हैं। दिव्य ब्राह्मण एकता कल्याण समिति मध्य प्रदेश के महासचिव व संस्कृति ज्ञानी आचार्य दैवज्ञ कृष्ण शास्त्री बताते हैं कि हमारी भारतीय संस्कृति में हरियाली का बहुत बड़ा महत्व है। इसमें नक्षत्रों के आधार पर पौधरोपण की अद्भूत परंपरा है। यदि नक्षत्रों के अनुसार पौधरोपण किया जाए तो आरोग्य व समृद्धि होनी सुनिश्चित है। वे बताते हैं कि अनेक बाधाओं से मुक्ति दिलाने में भी नक्षत्रों और पौधों का महत्व होता है।

loksabha election banner

उन्होंने बताया कि यदि आप जीवन में कष्ट, अभाव, व्यवधान, स्वास्थ्य, कॅरियर, धन आदि की बाधाओं से मुक्ति पाना चाहते हैं तो पर्यावरण संरक्षण में सहयोग कर इन समस्याओं से छुटकारा पा सकते हैं। विश्व पर्यावरण दिवस की पूर्व संध्या पर आचार्य शास्त्री ने बताया कि आप अपने जन्म नक्षत्र व जन्म राशि का वृक्ष लगा कर उसे पोषित करें। ऐसा करने से जीवन में आने वाली कई प्रकार की बाधाएं दूर होने लगती हैं। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि वे भी अधिक से अधिक संख्या में विश्व पर्यावरण दिवस पर पांच जून को अपने घर, पार्क, खेत, खलिहान आदि स्थानों पर पौधरोपण करें।

जानें अपने जन्म नक्षत्र और वृक्ष को

जन्म नक्षत्र          वृक्ष

1- अश्विनी                कुचिला, बांस

2- भरणी                   आंवला, फालसा

3- कृतिका                 गूलर

4- रोहिणी                  खैर

5- मृगशिरा                 खैर

6- आद्र्रा                    रेशम, बहेड़ा

7- पुनर्वसु                   बांस

8- पुष्य                      पीपल

9- आश्लेषा                  नागकेसर, गंगेरन

10- मघा                     बरगद

11- पूर्वाफाल्गुनी          ढांक

12- उत्तराफाल्गुनी      पाकड़, रुद्राक्ष

13- हस्त                   रीठा

14- चित्रा                   बेल, नारियल

15- स्वाति                अर्जुन

16- विशाखा              कटाई, बकुल

17- अनुराधा             मौलश्री

18- ज्येष्ठा              चीड़, देवदारु

19- मूल                  साल

20- पूर्वाषाढ़ा           अशोक

21- उत्तराषाढ़ा        कटहल, फालसा

22- श्रवण              मदार (आक)

23- धनिष्ठा            शमी

24- शतभिषा          कदंभ

25- पूर्वाभाद्रपद       आम

26- उत्तराभाद्रपद       नीम

27- रेवती                महुआ

राशि के अनुसार कौन से लगाएं पौधे :- आचार्य शास्त्री ने बताया कि मेष के खादिर, वृष के गूलर, मिथुन के अपामार्ग, कर्क के पलाश, सिंह के आक, कन्या के दुर्बा, तुला के गूलर, वृश्चिक के खादिर, धनु के पीपल, मकर के शमी, कुंभ के शमी, मीन राशि के लोग कुश का पौधा लगाएं। इन पौधों के पोषित करने से स्वास्थ्य, कॅरियर, धन, जीवन के कष्ट आदि की समस्याओं में कमी आती है।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.