पौधरोपण करके पर्यावरण रक्षा का दिया संदेश, पर्यावरण संरक्षण के लिए निकाली रैली
पौधरोपण अभियान के तहत सोमवार को गनेशपुर में गायत्री स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने पर्यावरण को बचाने के लिए गांव के लोगों के साथ पर्यावरण संरक्षण रैली निकाली।
वाराणसी, जेएनएन। मिर्जामुराद में लोक समिति और आशा ट्रस्ट द्वारा चलाये जा रहे पौधरोपण अभियान के तहत सोमवार को गनेशपुर में गायत्री स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने पर्यावरण को बचाने के लिए गांव के लोगों के साथ पर्यावरण संरक्षण रैली निकाली। इसके बाद समूह की महिलाओं ने अपनी बस्ती में लोगों के घर-घर जाकर अनार, आम, कटहल, नीम, जामुन और कदंब आदि के पौधे लगाए। महिलाओं ने लोगों से लगाये गए पौधों की देखरेख की जिम्मेदारी भी समझाया, सभी ने पौधों को बचाने का संकल्प भी लिया।
लोक समिति के संयोजक नंदलाल मास्टर ने कहा कि वर्तमान समय में पेड़ पौधों की कमी के कारण पर्यावरण की विकट स्थिति उत्पन्न होने लगी है। साथ ही पेड़ पौधों की कमी के कारण वर्षा पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। ऐसे में हर नागरिक को पौधा लगाने की जरूरत है ताकि पर्यावरण के साथ-साथ जल संचयन को संरक्षित किया जा सके। इस अवसर पर मुख्य रूप से नन्दलाल मास्टर, अनीता, सरिता, बबिता, सरोजा, सीता, खुशबू, गृहस्वामिनी, धन्नो, सीमा, अंजू, मुनीब, दीपक, प्रेमा, आशा, बेबी, सुनीता, रंजू, शालू, मनोज व मुन्नी आदि ने भाग लिया।
अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप