पौधरोपण करके गांव को हरा भरा रखने का लिया संकल्प, निकाली पर्यावरण जनजागरूकता रैली
पौधरोपण अभियान के क्रम में गुरुवार को बीरभानपुर गांव में युवाओं भगवती स्वयं सहायता समूह की महिलाओं और किशोरियों ने पर्यावरण संरक्षण के लिये पौधरोपण किया।
वाराणसी, जेएनएन। रोहनिया में लोक समिति और आशा द्वारा चलाया जा रहे पौधरोपण अभियान के क्रम में गुरुवार को बीरभानपुर गांव में युवाओं, भगवती स्वयं सहायता समूह की महिलाओं और किशोरियों ने पर्यावरण संरक्षण के लिये पौधरोपण किया। इसके पूर्व गांव में जनजागरूकता रैली निकाली गयी। रैली में बड़ी संख्या में युवा महिलाएं और लड़कियां शामिल हुईं उन्होंने पेड़ लगाओ जीवन बचाओ, सांसें हो रही हैं, कम आओ वृक्ष लगाये हम। जल ही जीवन है, इसकी रक्षा करे, खुले में शौच करना बन्द करो आदि नारे लगाते हुए और हाथ में तख्तियां लेकर चल रहे थे। सभी ने गांव को हराभरा रखने का संकल्प लिया। इस अवसर पर महिलाओं ने कहा कि गांव में पर्यावरण संरक्षण के लिए वे गांव में जागरूकता कार्यक्रम चलाएंगे।
सभी ने अपने अपने घर पर व गांव के सार्वजनिक स्थानों पर और खेत तथा सड़क के किनारे किनारे छायादार पौधे लगाये। सभी लोगों ने पौधे को बचाने का जिम्मेदारी लिया। लोक समिति के संयोजक ने कहा कि पेड़ों से पेट भरने के लिए फल-सब्ज़ियां और अनाज मिला, तन ढकने के लिए कपड़ा मिला, घर के लिए लकड़ी मिली। इनसे जीवनदायिनी ऑक्सीज़न भी मिलती है, जिसके बिना कोई एक पल भी ज़िन्दा नहीं रह सकता, इनकी रक्षा करना हम सबकी जिम्मेदारी है। इस अवसर पर सोनी, सरिता, अनीता, रामबचन, रेखा, निर्मला, प्रेमा, गीता, उषा, दिलीप, रोहित, लालमन, रहत, रवि, त्रिभुवन, विकास, प्रकाश, राकेश, आंचल, राधा चांदनी आदि शामिल रहे।
अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप