Move to Jagran APP

पिंकथाॅन बनारस में दौड़ेंगी 300 से अधिक महिलाएं, फिटनेस और स्तन कैंसर के बारे में करेंगी महिलाओं को जागरूक

देश के सबसे प्रदूषित शहरों में शुमार वाराणसी में सेहत की जागरुकता के लिए इस बार महिलाओं की सेहत सुधारने का बीड़ा उठाया गया है।

By Abhishek SharmaEdited By: Published: Sat, 19 Oct 2019 11:01 AM (IST)Updated: Sat, 19 Oct 2019 11:24 AM (IST)
पिंकथाॅन बनारस में दौड़ेंगी 300 से अधिक महिलाएं, फिटनेस और स्तन कैंसर के बारे में करेंगी महिलाओं को जागरूक
पिंकथाॅन बनारस में दौड़ेंगी 300 से अधिक महिलाएं, फिटनेस और स्तन कैंसर के बारे में करेंगी महिलाओं को जागरूक

वाराणसी, जेएनएन। देश के सबसे प्रदूषित शहरों में शुमार वाराणसी में सेहत की जागरुकता के लिए इस बार महिलाओं की सेहत सुधारने का बीड़ा उठाया गया है। आयोजन में सामाजिक संगठन और अंतरराष्ट्रीय एथलीट ने मैदान में उतर कर महिलाओं की सेहत के लिए मुहिम छेड़ी है। 'महिलाओं, हमें आपकी जरूरत है और आपके परिवार को आपकी जरूरत है' यह संदेश लेकर बनारस शहर में कल रविवार को पिंकथान 2019 नाम से कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। आयोजन का मुख्‍य मकसद महिलाआें की सेहत में सुधार के साथ ही महिलाओं को स्‍वास्‍थ्‍य के प्रति जागरुक करना भी है। 

loksabha election banner

पिंकथान की संयोजक अंतरराष्ट्रीय एथलीट नीलू मिश्रा का कहना है कि अभियान के क्रम में एक दौड़ का आयोजन किया जा रहा है। इसमें समाज के सभी वर्गों की महिलाएं और सभी आयु वर्ग व विभिन्न सामाजिक आर्थिक क्षेत्र की 300 से अधिक महिलाएं शामिल हो रही हैं। बताया कि महिलाओं की भारत में सबसे बड़ी महिला दौड़ पिंकथान के माध्यम से महिलाओं में फिटनेस और स्तन कैंसर के बारे में जागरूक किया जाता रहा है। इसके अलावा बेटी बचाओ बेटी पढाओ सहित स्वच्छता के बारे में लोगों को बताया जाएगा कि यह समाज के लिए आखिर कितना आवश्यक है।

इसी क्रम में शनिवार को सुबह करीब सात बजे गंगा तट स्थित डा. राजेंद्र प्रसाद घाट पर दर्जनों महिलाओं ने पिंकथान का फाइनल रिर्हसल किया और यहां पर लोगों को बताया कि पिंकथान क्यों कराया जा रहा है। महिला अभियानकर्ताओं ने सुबह मार्निंग वाक और घाट वाक करने आए लोगों को भी आयोजन के बारे में जानकारी देने के साथ ही अभियान में शामिन होने की अपील की गई। इस दौरान आयोजन में शामिल होने वाले लोगों ने भी अलग अलग क्षेत्रों में अभियान चलाकर लोगों से महिलाओं के हित के लिए आयोजित होने वाले इस अभियान में शामिल होने की अपील भी की। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.