Move to Jagran APP

मल्हनी उपचुनाव : गुलाबी बूथ देगा महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा, महिला अधिकारियों व कर्मचारियों की तैनाती

मल्हनी विधानसभा उपचुनाव में महिला मतदाताओं की अधिक भागीदारी व महिला सशक्तिकरण को लेकर जिला निर्वाचन विभाग द्वारा तैयारी की जा रही है। आयोग के निर्देश के क्रम में मल्हनी में एक माडल पिंक बूथ बनाया जाएगा। बूथ पर विशेष तौर पर महिला अधिकारियों व कर्मचारियों की नियुक्ति की जाएगी।

By Saurabh ChakravartyEdited By: Published: Mon, 12 Oct 2020 08:30 AM (IST)Updated: Mon, 12 Oct 2020 01:05 PM (IST)
मल्हनी उपचुनाव : गुलाबी बूथ देगा महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा, महिला अधिकारियों व कर्मचारियों की तैनाती
चुनाव आयोग के निर्देश के क्रम में मल्हनी क्षेत्र में एक माडल पिंक बूथ बनाया जाएगा।

जौनपुर, जेएनएन। मल्हनी विधानसभा उपचुनाव में महिला मतदाताओं की अधिक भागीदारी व महिला सशक्तिकरण को लेकर जिला निर्वाचन विभाग द्वारा तैयारी की जा रही है। चुनाव आयोग के निर्देश के क्रम में मल्हनी क्षेत्र में एक माडल पिंक बूथ बनाया जाएगा। इस बूथ पर विशेष तौर पर महिला अधिकारियों व कर्मचारियों की नियुक्ति की जाएगी। यहां पर महिला व पुरुष दोनों प्रकार के मतदाता मतदान कर सकेंगे।

loksabha election banner

पिंक बूथ का चयन जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा किया जाता है। यह शहर व बाजार के आस-पास वाले क्षेत्र में बनाया जाएगा। इसमें बीएलओ, पीठासीन अधिकारी, मतदान अधिकारी, सुरक्षा बल सभी महिलाएं होंगी। यह पहल महिला सशक्तीकरण के तहत की गई है ताकि महिलाओं में आत्मविश्वास पैदा हो। पोलिंग बूथ को गुलाबी रंग में रंगा जाएगा ताकि इनकी अलग पहचान हो सके। क्षेत्र में अभी तक कुल तीन लाख 62 हजार 365 मतदाता हैं। इसमे पुरुष मतदाताओं की संख्या एक लाख 88 हजार 993 महिला मतदाता एक लाख 73 हजार 354 व अन्य 18 मतदाता है। कुल मतदेय स्थलों की संख्या 554 है।

महिला सशक्तीकरण के लिए मल्हनी विधानसभा उपचुनाव में एक पिंक बूथ का गठन किया जाएगा

महिला सशक्तीकरण के लिए मल्हनी विधानसभा उपचुनाव में एक पिंक बूथ का गठन किया जाएगा। इसमें महिला व पुरुष दोनों मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। एक सप्ताह में पिंक बूथ का चयन कर लिया जाएगा।

- राम प्रकाश-उप जिला निर्वाचन अधिकारी।

मल्हनी सीट को लेकर भाजपा गंभीर, सीएम ने थामी प्रचार की कमान

जिले की सियासत से भलीभांति परिचित मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मल्हनी सीट पर पार्टी का परचम फहराने का इरादा व्यक्त कर दिया है। सपा का गढ़ माने जाने वाले इस क्षेत्र में होने वाले उपचुनाव में प्रचार अभियान की कमान उन्होंने स्वयं संभाल ली है। चुनाव की तिथि घोषित होने के ठीक पहले उन्होंने क्षेत्र का दौरा कर न केवल कई सौगातों की घोषणा की थी बल्कि कार्यकर्ताओं संग बैठक कर आपरेशन फतह में एड़ी-चोटी का जोर लगाने की नसीहत भी दी थी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.