पूर्वांचल में मौसम का हाल : धूप की तल्खी ने दिन भर किया परेशान, सूरज की बढ़ी तपिश
सूरज ने सोमवार को सुबह आठ बजे के बाद ही तेवर दिखना शुरू कर दिया था। 11 बजते बजते गर्म हवा चलने लगी जिसने लोगों को दिन भर परेशान किया।
वाराणसी, जेएनएन। सूरज ने सोमवार को सुबह आठ बजे के बाद ही तेवर दिखना शुरू कर दिया था। 11 बजते बजते गर्म हवा चलने लगी जिसने लोगों को दिन भर परेशान किया। मौका मिलते ही लोग पसीना पोछने लगते थे। हाथ को दस्ताने से कवर करने और मुंह को गमछा से ढकने के बाद भी राहत नहीं मिल रही थी। सबसे अधिक परेशानी तब झेलनी पड़ रही थी जब चौराहे पर पर रेड लाइट होने के कारण रूकना पड़ रहा था। एक तो ऊपर से सूरज की गर्मी तो दूसरी ओर सड़क से निकलने वाली गर्म हवा और वाहनों के साइलेंसर से निकलने वाला धुआं सब मिलाकर नरक का अहसास दिला रहे थे।
दिन में दो से चार बजे से इतनी तेज धूप थी कि वह हेल्मेट तक को भेद कर मुंह को झुलसा रही थी। उनको अधिक झेलना पड़ा जिन्होंने टी शर्ट या हाफ शर्ट पहनी थी। महिलाएं भी अपने को किसी तरह से ढक कर और छाता लगा कर धूप से बचने की कोशिश कर रही थी। आम का पन्ना, सत्तू, लस्सी और ठंडा पेय पदार्थो की दुकानों पर आम दिनों की अपेक्षा अधिक भीड़ थी। कुछ लोकप्रिय ब्रांड की कमी भी महसूस की गयी। दुकानदारों का कहना था कि दिन भर भूले भटके ग्राहक आ गया तो भाग्य नहीं तो शाम के छह बजे के बाद ही ग्राहक दुकान पर चढ़ रहे हैं। कूलर बेचने वाले एक दुकानदार ने बताया कि आठ से 12 हजार के बीच के कीमत वाले वाटर कूलर की बिक्री अच्छी है।
दिन |
अधिकतम | न्यूनतम |
06 मई | 43.0 | 24.4 |
05 मई | 41.0 | 25.6 |
04 मई | 38.4 | 24.1 |
03 मई | 38.4 | 26.6 |
02 मई | 43.0 | 29.0 |
01 मई | 45.0 | 27.6 |
30 अप्रैल | 45.4 | 25.1 |
29 अप्रैल | 44.0 | 25.0 |
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप